फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Traffic will be diverted due to the garlanding of Sardar Patel's statue and the Run for Unity rally,

लखनऊ: सरदार पटेल की प्रतिमा माल्यार्पण और रन फॉर यूनिटी रैली के चलते बदला रहेगा यातायात, यहां होगी नो एंट्री

Fri, 30 Oct 2026 10:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 30 Oct 2026 10:31 PM IST
सार

Lucknow traffic change: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को हजरतगंज में सुबह 8:30 बजे जीपीओ स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के चलते यातायात बदला रहेगा। 

विज्ञापन
Lucknow: Traffic will be diverted due to the garlanding of Sardar Patel's statue and the Run for Unity rally,
लखनऊ में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को हजरतगंज में सुबह 8:30 बजे जीपीओ स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसलिए सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

विज्ञापन

- चारबाग की ओर से आने वाली रोडवेज और सिटी बसें रॉयल होटल (बापू भवन), लोकभवन विधानभवन मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगी।- कैसरबाग की ओर से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें रायल होटल (बापू भवन), लोकभवन विधानभवन मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगी।
विज्ञापन

- हजरतगंज चौराहे की ओर से सामान्य यातायात विधानभवन मार्ग, लोकभवन, रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
- रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहे से विधानभवन मार्ग, लोकभवन, हजरतगंज चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- कैपिटल तिराहे से सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा या विधानभवन मार्ग, लोकभवन, रॉयल होटल (बापू भवन) की ओर से नहीं जा सकेगा।
- लालबत्ती चौराहे से प्रेरणा केंद्र तिराहा, एनेक्सी तिराहा, सिसेंडी की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- हजरतगंज चौराहे से रॉयल होटल चौराहे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहेगा।

रन फॉर यूनिटी रैली, बदला रहेगा यातायात
- सिकंदर बाग चौराहे से हजरतगंज चौराहा की तरफ लोग नहीं जा सकेंगे।
- बंदरिया बाग चौराहे से हजरतगंज चौराहा की तरफ लोग नहीं जा सकेंगे।
- बर्लिंगटन चौराहे से रॉयल होटल और हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
- लालबाग चौराहे से मेफेयर तिराहे की तरफ लोग नहीं जा सकेंगे।
- हजरतगंज से वाल्मीकि तिराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- डनलफ तिराहे से अल्का तिराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- सुभाष और परिवर्तन चौक चौराहे से अशोक लाट चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- रॉयल होटल चौराहे से अशोक लाट चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed