फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: Notice issued for failure to upload exam results on the portal.

लविवि : परीक्षा परिणामों को पोर्टल पर अपलोड न करने पर नोटिस

Fri, 07 Aug 2026 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University: Notice issued for failure to upload exam results on the portal.
लविवि
लखनऊ। इकनॉमिक्स, लॉ और जूलोजी विषयों के परीक्षा परिणाम जारी कर देने के बावजूद उनके अंकों को पोर्टल पर अपलोड न किए जाने के मामले को लेकर लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को नोटिस जारी किया गया है। कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव की ओर से यह नोटिस जारी कर उनसे पूछा गया है कि यह चूक कैसे हो गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पिछले दिनों इस मामले को लेकर हंगामा भी किया था। छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत भी की थी। हालांकि इसके बाद विवि प्रशासन ने अपनी गलती सुधारते हुए अंक पोर्टल पर अपलोड कर दिए थे। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी के साथ ही कंप्यूटर प्रोग्रामर सैयद हसन रिजवी को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

वहीं परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि विभागों ने प्राप्त सूचना के आधार पर अंक अपलोड किए जाते हैं। शिकायत मिलने के बाद तुरंत ही रिजल्ट को अपलोड कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed