फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow vc visit at kailash hostel

Lucknow News: लखनऊ विवि के कैलाश छात्रावास में फिर शुरू होगी मेस, छात्राएं करेंगी निगरानी

Thu, 01 Oct 2026 03:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
lucknow vc visit at kailash hostel
कैलाश छात्रावास पहुंचे कुलपति प्रो. जेपी सैनी और चखा भोजा। जिम का भी किया निरीक्षण।

विज्ञापन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश छात्रावास में मेस बंद करने का आदेश वापस ले लिया गया है। छात्राओं के अनुरोध पर कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने मेस को दोबारा संचालित करने के निर्देश दिए। अब छात्राएं ही नाश्ता, लंच और डिनर की समय-सारिणी तैयार करने के साथ भोजन तैयार होने की प्रक्रिया की निगरानी करेंगी। कुलपति ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कैलाश छात्रावास में छात्राओं से बातचीत के दौरान उन्होंने मेस से जुड़ी समस्याएं सुनीं। छात्राओं की मांग पर मेस बंद करने का पूर्व आदेश वापस लेते हुए उन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाने को कहा, जिसमें सभी छात्राओं की सहभागिता हो। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और सामग्री की तैयारी पर छात्राओं की प्रत्यक्ष निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

इसके बाद कुलपति द्वितीय परिसर स्थित होमी जहांगीर भाभा छात्रावास पहुंचे। उन्होंने छात्रों के साथ बैठकर मेस में दोपहर का भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता के साथ छात्रों से पढ़ाई व कमरों की सुविधाओं की जानकारी ली। हॉस्टल के बाहर वाहनों के बेतरतीब खड़े होने की समस्या को देखते हुए बगल में समर्पित पार्किंग बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने परिसर के जिम का भी निरीक्षण किया। सभी व्यायाम मशीनें कार्यशील मिलीं। उन्होंने जिम के फर्श पर रबर मैट बिछाने और जिम के बगल में नया शेड बनाकर अतिरिक्त टेबल टेनिस टेबल लगाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा, डीएसडब्ल्यू प्रो. अमिता कनौजिया, चीफ प्रोवोस्ट प्रो. आशीष अवस्थी, निर्माण अधीक्षक प्रो. विनीत वर्मा, प्रॉक्टर प्रो. अभिषेक तिवारी, डीन लॉ प्रो. आरके वर्मा, जिम प्रभारी प्रो. अनुराग श्रीवास्तव, प्रो. ओपी शुक्ला समेत विभिन्न छात्रावासों के प्रोवोस्ट मौजूद रहे। विश्वविद्यालय प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रहित में छात्रावासों की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं।

कैलाश छात्रावास पहुंचे कुलपति प्रो. जेपी सैनी और चखा भोजा। जिम का भी किया निरीक्षण।

कैलाश छात्रावास पहुंचे कुलपति प्रो. जेपी सैनी और चखा भोजा। जिम का भी किया निरीक्षण।

कैलाश छात्रावास पहुंचे कुलपति प्रो. जेपी सैनी और चखा भोजा। जिम का भी किया निरीक्षण।

कैलाश छात्रावास पहुंचे कुलपति प्रो. जेपी सैनी और चखा भोजा। जिम का भी किया निरीक्षण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed