{"_id":"6ae5663cebdb75b75205854e","slug":"lucknow-weather-update-october-30-was-the-coldest-day-in-11-years-due-to-cyclone-arnab-and-western-disturbance-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मौसम अपडेट: अर्नब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ का असर, 11 साल बाद सबसे ठंडा रहा 30 अक्तूबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मौसम अपडेट: अर्नब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ का असर, 11 साल बाद सबसे ठंडा रहा 30 अक्तूबर
Sat, 31 Oct 2026 09:23 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 31 Oct 2026 09:23 AM IST
सार
अर्नब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी में हुई करीब 11 मिमी बारिश और ठंडी हवाओं ने अक्तूबर महीने में पिछले 11 वर्षों का सबसे कम दिन के तापमान (23.8 डिग्री सेल्सियस) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, शनिवार को शुरुआती फुहारों के बाद मौसम साफ होने और रविवार से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
अर्नब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के चलते लखनऊ में बारिश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अर्नब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी लखनऊ में भी दिखा। घने बादलों, ठंडी हवाओं और फुहारों के बीच शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और ठंड का एहसास कराया। सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुआ रिमझिम बारिश का सिलसिला पूरे दिन चला। करीब 11 मिमी. बारिश हुई। इसके साथ चलती रही ठंडी हवाओं ने अक्तूबर के महीने में सबसे कम दिन के तापमान का 11 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि साल 2015 में अक्तूबर के महीने में अधिकतम तापमान का निचला स्तर करीब 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके बाद यह सबसे कम इस शुक्रवार (30 अक्तूबर) को 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बीते 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान में 8.6 और न्यूनतम पारे में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
आज भी हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि शनिवार को दिन के पहले पहर में हल्की बारिश के आसार है। हालांकि, दिन निकलने के साथ मौसम साफ होने लगेगा। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। रविवार से मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन