फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Weather Update October 30 was the coldest day in 11 years Due to Cyclone Arnab and Western Disturbance

लखनऊ मौसम अपडेट: अर्नब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ का असर, 11 साल बाद सबसे ठंडा रहा 30 अक्तूबर

Sat, 31 Oct 2026 09:23 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 31 Oct 2026 09:23 AM IST
सार

अर्नब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी में हुई करीब 11 मिमी बारिश और ठंडी हवाओं ने अक्तूबर महीने में पिछले 11 वर्षों का सबसे कम दिन के तापमान (23.8 डिग्री सेल्सियस) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, शनिवार को शुरुआती फुहारों के बाद मौसम साफ होने और रविवार से पूरी तरह राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Lucknow Weather Update October 30 was the coldest day in 11 years Due to Cyclone Arnab and Western Disturbance
अर्नब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के चलते लखनऊ में बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अर्नब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी लखनऊ में भी दिखा। घने बादलों, ठंडी हवाओं और फुहारों के बीच शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और ठंड का एहसास कराया। सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुआ रिमझिम बारिश का सिलसिला पूरे दिन चला। करीब 11 मिमी. बारिश हुई। इसके साथ चलती रही ठंडी हवाओं ने अक्तूबर के महीने में सबसे कम दिन के तापमान का 11 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि साल 2015 में अक्तूबर के महीने में अधिकतम तापमान का निचला स्तर करीब 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके बाद यह सबसे कम इस शुक्रवार (30 अक्तूबर) को 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बीते 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान में 8.6 और न्यूनतम पारे में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था।

विज्ञापन

आज भी हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि शनिवार को दिन के पहले पहर में हल्की बारिश के आसार है। हालांकि, दिन निकलने के साथ मौसम साफ होने लगेगा। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। रविवार से मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed