फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Youth express anger over NEET paper leak and resignation of Union Education Minister, preparing for a

लखनऊ: नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षामंत्री के इस्तीफे को लेकर युवाओं ने दिखाया आक्रोश, बड़े आंदोलन की तैयारी

Fri, 24 Jul 2026 07:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 24 Jul 2026 07:20 PM IST
सार

NEET paper leak: नीट पेपर लीक और  केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ बड़ी संख्या में युवाओं में लखनऊ में प्रदर्शन किया। 
 

विज्ञापन
Lucknow: Youth express anger over NEET paper leak and resignation of Union Education Minister, preparing for a
युवाओं ने लखनऊ में किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शुक्रवार देर शाम राजधानी का परिवर्तन चौक छावनी में तब्दील हो गया। प्रदेशभर से जुटे छात्रों और युवाओं ने शहीद स्मारक स्थल तक पैदल मार्च निकाला। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन और मार्च में युवाओं ने एक स्वर में नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन


परिवर्तन चौक पर तय समय से पहले ही युवाओं का जमावड़ा होना शुरू हो गया था। छात्रों और युवाओं के आह्वान को देखते हुए पुलिस बल पहले से ही तैनात था। तय कार्यक्रम के तहत युवाओं ने शहीद स्मारक स्थल तक मार्च निकाला, लेकिन विधानसभा की तरफ कूच करने के डर से पुलिस ने परिवर्तन चौक के चारों तरफ अतिरिक्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन


यह विरोध और मार्च विभिन्न छात्र संगठनों के समर्थन में था। इनमें आइसा, एसएफआई, एनएसयूआई, समाजवादी छात्र सभा सहित अन्य संगठनों के युवा और छात्र शामिल हुए। छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल हुए, जिन्होंने छात्रों के साथ कदम से कदम मिलाकर शहीद स्मारक तक पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक जारी रहेगा युवाओं का आंदोलन
छात्रों ने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में कई छात्रों पर लाठियां बरसाई गईं और उन्हें गंभीर चोटें भी आईं। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की जिम्मेदारी कौन लेगा.. नीट पेपर लीक हुआ, जिसके कारण कई मासूमों ने अपनी जान दे दी। जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते, यह आंदोलन जारी रहेगा।

हाथ में तख्तियां, लगे इंकलाब जिंदाबाद के नारे
प्रदर्शन और मार्च में प्रदेशभर से 600 से अधिक युवा और छात्र शामिल हुए। सभी के हाथों में तख्तियां और बैनर थे। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन में इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए गए। हालांकि, मार्च के दौरान कुछ समय तक यातायात बाधित रहा और सड़कों पर एंबुलेंस की आवाजाही में भी परेशानी देखने को मिली।


जंतर-मंतर की तर्ज पर लखनऊ में आंदोलन की तैयारी
युवाओं के अनुसार, दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर लखनऊ में भी एक बड़े आंदोलन की तैयारी है, जिसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में सुधार, भ्रष्टाचार, नीट पेपर लीक रोकने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक जारी रहेगा। छात्र संगठन शनिवार को इस संबंध में विस्तृत जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed