UP Big News: अखिलेश 'रथ' पर सवार, बहू नहीं बेटा निकला कातिल; विधायक के फार्म हाउस में दरिंदगी; हाईटेक तर्पण
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
पीडीए रथ पर सवार हुए अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बछरावां में हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पीडिए के रथ पर सवार अखिलेश यादव के बछरावां कस्बे पहुंचते ही गगन भेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।
उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उनके काफिले में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और वाहनों के चलते लगभग 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। काफिले में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता तथा चार पहिया वाहन उनके साथ चल रहे हैं। बछरावां से उनका काफिला रायबरेली की ओर रवाना हो गया है।
‘40 लाख का कर्ज, कैसीनो की लत’, बहू ने नहीं बेटे ने कराया व्यापारी का मर्डर
कानपुर में थाना कल्याणपुर क्षेत्र अंतर्गत इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में बीते पांच सितंबर की रात हुए चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सट्टे और कैसीनो की काली लत में फंसकर 40 लाख रुपये से अधिक के कर्ज में डूबे सगे बेटे सुब्रत मिनोचा ने ही सुपारी देकर अपने पिता की नृशंस हत्या कराई थी।
पुलिस ने हत्या की पूरी साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड बेटे सुब्रत मिनोचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक विनीत मिनोचा अपने बेटे सुब्रत को हर महीने 40 हजार रुपये जेब खर्च के तौर पर देते थे। इसके बावजूद सुब्रत कैसीनो और सट्टेबाजी की बुरी लत में फंस गया। पढ़ें पूरी खबर
सीएम योगी बोले- सोना-आभूषण सब ले जाओ, मंदिर मत तोड़ो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 11वीं सदी में भारत पर आक्रमण करने वाले महमूद गजनबी का असली मकसद केवल संपत्ति लूटना नहीं था, बल्कि देश की सनातन परंपरा को नष्ट करना था। पढ़ें पूरी खबर
विधायक के फार्म हाउस में दरिंदगी, कोतवाली के गेट तक युवती को ले गए थे भक्षक
23 वर्षीय युवती के साथ उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर स्थित उत्तराखंड के खानपुर से विधायक के फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी खुद वर्दी वाले हैं। एक सीआरपीएफ का इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और हसनपुर कोतवाली का दरोगा व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही है। मंगलवार की रात को ही पुलिस ने सभी आरोपी हिरासत में ले लिए थे। लेकिन सारी कार्रवाई इतनी खामोशी के साथ हुई जो बाहर सूचना न पहुंच सके। आला अफसरों को भी पूरी जानकारी नहीं दी गई। पढ़ें पूरी खबर
पितृपक्ष में होगा हाईटेक तर्पण, 5100 से 51000 रुपये तक के पैकेज
काशी में पितरों का तर्पण अब डिजिटल हो रहा है। हाथ में कुश, तिल और गंगाजल के साथ अब कर्मकांडी ट्राइपॉड और स्मार्टफोन के माध्यम से ई-तर्पण करा रहे हैं। विदेश में बैठे अप्रवासी भारतीय (एनआरआई), जो व्यस्तता या वीजे की अड़चनों के चलते यहां नहीं आ पा रहे हैं, अब घर बैठे विदेश से ही वीडियो कॉल पर पूर्वजों का तर्पण कराएंगे।
पितृपक्ष के मौके पर काशी के कर्मकांडी ब्राह्राण ई-पिंडदान के लिए बाकायदा 5,100 रूपये से लेकर 51,000 रुपपये तक ले रहे हैं। इसके अलावा हजारों लोग ऑनलाइन एप से भी पिंडदान करा रहे हैं। तर्पण कराने वालों ने इसके लिए अलग-अलग पैकेज लिए हैं। अमेरिका, जापान, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, स्पेन में रहने वाले एनआरआई अभी से ही ब्राह्मणों के संपर्क में हैं। पढ़ें पूरी खबर