यूपी: लखनऊ में दो आवासीय और पांच अपार्टमेंट योजनाओं की शुरुआत, सीएम योगी ने किया भूमिपूजन; जानिए प्लॉट के रेट
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 1,16,667 गरीब परिवारों को पक्के मकान के लिए दूसरी किस्त जारी की गई है। 75 जिलों के लाभार्थियों के लिए 816.6690 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग के पात्र परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। अधिकारियों को भुगतान समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विस्तार
राजधानी में गुरुवार को दो आवासीय प्लॉट योजनाओं और पांच अपार्टमेंट प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। आवासीय योजनाओं में वरुण विहार और नैमिष नगर योजना शामिल हैं। दोनों योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए गए हैं।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ LDA की वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाओं के भूमि पूजन में शामिल हुए। pic.twitter.com/JyIpFOi6xV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026विज्ञापन
12 हजार करोड़ रुपये से होगा विकास
वरुण विहार योजना काकोरी में आगरा एक्सप्रेसवे के पास विकसित की जा रही है, जबकि नैमिष नगर योजना सीतापुर रोड-आईआईएम रोड क्षेत्र में बनाई जा रही है। नैमिष नगर के लिए बीकेटी तहसील के 18 गांवों में जमीन अधिग्रहित की गई है। दोनों योजनाओं को करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। इनमें प्लॉट की कीमत 2800 से 3800 रुपये प्रति वर्गफीट निर्धारित की गई है।
10,600 एकड़ से अधिक क्षेत्र में होंगी विकसित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वरुण विहार योजना 6500 एकड़ से अधिक और नैमिष नगर योजना करीब 4100 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य सिर्फ लखनऊ के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) के बुनियादी ढांचे को भी गति मिलेगी।
छह जिलों को जोड़कर बनाया जा रहा SCR
एससीआर में लखनऊ के साथ हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, रायबरेली और बाराबंकी को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन में व्यवस्थित तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में यह क्षेत्र आईटी सेक्टर और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाएगा।