UP Big News: जोरदार बारिश ने बदला यूपी का मौसम, एयरपोर्ट पर चली गोली, सीमाओं की सुरक्षा पर अखिलेश का सवाल
यूपी में रविवार को कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने से हड़कंप मच गया। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में मानसून की सक्रियता ने प्रदेश का माहौल बदल दिया है। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों मे अच्छी बारिश हुई है। वाराणसी के एयरपोर्ट पर गोली चलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि गोली शिवसेना के नेता की पिस्टल से चली थी। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि देश को परिसीमन की नहीं बल्कि सीमाओं की सुरक्षा की जरूरत है। चंबल नदी में सवारियों से भरी बोट नदी में बह गई। हालांकि, बड़ा हादसा होने से बच गया। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें:
यूपी: प्रदेश के कई जिलों में रात भर हुई बारिश; इन 28 शहरों के लिए आज भारी बरसात का अलर्ट; गिरा पारा
उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने से रविवार को कई जिलों में बारिश हुई। श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। राजधानी लखनऊ में भी अच्छी बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में मौसम सुहाना रहा। पढ़ें पूरी खबर
अखिलेश यादव बोले- देश को परिसीमन की नहीं, सीमाओं की सुरक्षा करने की जरूरत
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि परिसीमन से ज्यादा आज देश की सीमाओं की सुरक्षा की जरूरत है। भाजपा को बताना चाहिए कि 2014 में देश का क्षेत्रफल कितना था और अब कितना है। देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
वाराणसी एयरपोर्ट पर शिवसेना नेता की पिस्टल से चली गोली, महिला कर्मी समेत दो लोग घायल; सिक्योरिटी अलर्ट
मुंबई जाने वाली उड़ान के यात्री के हथियार की जांच के दौरान अचानक एक राउंड गोली चल गई। गोली लगने से एएआईसीएलएएस के दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को देकर जांच शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
चंबल नदी में बही सवारियों से भरी मोटर बोट,100 से ज्यादा थे सवार; बाल-बाल बची लोगों की जान, VIDEO
चंबल नदी में रविवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। सवारियों से भरी मोटर बोट नदी में बह गई। मोटर बोट में 100 से अधिक लोग सवार थे। लोगों में चीख-पुकार मच गई। पढ़ें पूरी खबर
रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की 196वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वीरांगनाओं का तप-त्याग और बलिदान देशवासियों को प्रेरणा देता है। वीरांगनाओं की अश्वारोही प्रतिमा यूपी के तीनों महिला पीएसी बटालियन में स्थापित हो रही हैं। पढ़ें पूरी खबर