सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major News from UP: Smriti Irani's name missing from the voter list; 'cockroaches' swarm Lucknow; limit impose

UP Big News: मतदाता सूची से स्मृति इरानी का नाम गायब, लखनऊ में उमड़े 'कॉकरोच'; डीजल खरीदने पर लगाई लिमिट

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 12 Jun 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

Major News from UP: Smriti Irani's name missing from the voter list; 'cockroaches' swarm Lucknow; limit impose
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।



अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में राज्यमंत्री ने लगाए जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे

उत्तर प्रदेश के उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एएमयू के कैनेडी हॉल में जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे लगाए। वहां उपस्थित लोगों ने भी उत्साहपूर्वक उनके साथ नारे लगाए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Major News from UP: Smriti Irani's name missing from the voter list; 'cockroaches' swarm Lucknow; limit impose
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

राम मंदिर के दान में गबन मामले में CBI जांच की मांग, लखनऊ हाईकोर्ट में PIL दाखिल

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दानपात्रों से चढ़ावे की संपत्ति के कथित गबन मामले की सीबीआई जांच की पीआईएल शुक्रवार को हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल हुई है। इसपर अगले सप्ताह सुनवाई संभावित है। स्थानीय अधिवक्ता मोहित अशोक ने व्यक्तिगत रूप से यह जनहित याचिका दाखिल की है। इसमें, कथित गबन मामले की जांच समेत केस दर्ज करने के निर्देश सी बी आई को देने का कोर्ट से आग्रह किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Smriti Irani's name missing from the voter list; 'cockroaches' swarm Lucknow; limit impose
पूर्व केंद्रीय मंत्री का नाम मतदाता सूची से गायब। - फोटो : amar ujala

पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से स्मृति इरानी का नाम गायब

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद गड़बड़ियों के मामले सामने आने लगे हैं। गौरीगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेदन मवई में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन इरानी का नाम सूची में शामिल नहीं है, जबकि कई मृतकों के नाम अब भी दर्ज बताए जा रहे हैं। शाहगढ़ क्षेत्र की पनियार ग्राम पंचायत में 870 से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से गायब होने का मामला सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Major News from UP: Smriti Irani's name missing from the voter list; 'cockroaches' swarm Lucknow; limit impose
एलायंस एयर का विमान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

लखनऊ-दिल्ली इंडिगो उड़ान में टॉयलेट पेपर पर मिली  बम की धमकी

लखनऊ से शुक्रवार सुबह दिल्ली जाने वाली उड़ान में अचानक बम विस्फोट की धमकी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन सुरक्षा एजेंसियों को बुलाकर जांच हड़ताल की गई।  इसके बाद पता चला कि किसी शरारती तत्व द्वारा फर्जी करतूत की गई है।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह 10:45 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इण्डिगो की उड़ान (6ई2111) टेक ऑफ करने को तैयार थी। विमान में 180 यात्री बैठ चुके थे। तभी विमान के टॉयलेट में किसी यात्री को टिशू पेपर पर विमान में बम विस्फोट होना लिखा मिला। इसकी जानकारी विमान के पायलट को हुई तो उसने आनन फानन इसकी सूचना एटीसी को दी। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Smriti Irani's name missing from the voter list; 'cockroaches' swarm Lucknow; limit impose
लखनऊ में प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala

लखनऊ में उमड़े कॉकरोच, पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन

राजधानी लखनऊ के ईको गार्डेन में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में युवाओं ने पेपर लीक और परीक्षाओं में हो रही अनियमितता को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हुए। युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए नीट पेपरलीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Smriti Irani's name missing from the voter list; 'cockroaches' swarm Lucknow; limit impose
डीजल पर लगाई 200 लीटर की लिमिट - फोटो : एआई

सरकार ने डीजल खरीदने पर लगाई लिमिट

केंद्र सरकार के फैसले के बाद अलीगढ़ में कई ग्राहकों की पेट्रोल पंप से छुट्टी हो जाएगी। सरकार ने डीजल पर सख्ती करते हुए 200 लीटर की सीमा तय की है। अलीगढ़ एक कृषि प्रधान जिला है। ऐसे में किसानों को खेती के लिए सबसे ज्यादा डीजल की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा बड़े वाहनों में डीजल का सर्वाधिक इस्तेमाल होता है। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Smriti Irani's name missing from the voter list; 'cockroaches' swarm Lucknow; limit impose
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सीएम योगी बोले- पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार से बाहर निकाला। 2014 के पहले भारत आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था। योजनाएं भ्रष्टाचार के कारण दम तोड़ देती थीं पर अब भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में बदल चुका है।

मोदी जी के नेतृत्व के कारण ही देश को आत्मविश्वास का एहसास हुआ। यही कारण है कि देश की सेनाएं अब दुश्मनों के घर में घुसकर वार कर रही हैं। दुनिया भारत की धमक को महसूस कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Smriti Irani's name missing from the voter list; 'cockroaches' swarm Lucknow; limit impose
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

गो-रक्षक को वोट दें, गो -हत्यारों को नहीं...गोवर्धन से शंकराचार्य का संदेश

शंकराचार्य ने कहा कि गो माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का आधार हैं। उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देशवासियों को मतदान का अधिकार मिला, लेकिन मतदान करते समय उसके परिणामों पर गंभीरता से विचार करना आवश्यक है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed