{"_id":"6a84c74e08db5f35f5026423","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-dowry-death-alleged-lucknow-news-c-13-lko1070-1879865-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
कोमल फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाका निवासी कोमल वर्मा (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने दामाद पर दहेज के लिए बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
बख्शी का तालाब के हाजीपुर गांव निवासी कोमल की शादी चार साल पहले ठाकुरगंज के बेगरिया माधवपुर निवासी चालक जितेंद्र से हुई थी। उनकी 16 माह की बेटी है। पिता पुत्तन के अनुसार, जितेंद्र चार पहिया वाहन की मांग करते हुए कोमल को प्रताड़ित करता था। कई बार विवाद होने पर मायके वालों ने बेटी के ससुराल पहुंचकर सुलह-समझौता भी कराया।
पुत्तन का कहना है कि सोमवार देर शाम कोमल ने उन्हें फोन कर बताया कि जितेंद्र शराब के नशे में उसके साथ मारपीट कर रहा है। इस पर वह पत्नी अनीता के साथ उसकी ससुराल पहुंचे। पहली मंजिल पर बेटी मरणासन्न हालत में फर्श पर पड़ी भी। परिजन कोमल को ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुत्तन ने जितेंद्र के खिलाफ बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर, जितेंद्र की मां लीला का कहना है कि सोमवार रात बेटे और बहू के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद कोमल पोती को लेकर बाहर चली गई। इसके बाद क्या हुआ, उन्हें जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि जांच की जा रही है।