फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati demands inquiry into controversy regarding theft of offerings at Ram Mandir and Badrinath Dham

UP News: राम मंदिर और बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के विवाद पर मायावती का बड़ा बयान, निष्पक्ष जांच की मांग

Tue, 07 Jul 2026 02:55 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 07 Jul 2026 02:55 PM IST
सार

राम मंदिर और बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की चोरी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सवाल उठाए। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही इस पर राजनीति कर रहे विपक्षी नेताओं से आरोपों के समर्थन में सुबूत देने को कहा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mayawati demands inquiry into controversy regarding theft of offerings at Ram Mandir and Badrinath Dham
मायावती - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर और उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में चढ़ावे के कथित गबन और चोरी के मामलों पर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि इन मामलों की सही तरीके से जांच नहीं हुई तो भविष्य में भी इस तरह की अनियमितताओं की आशंका बनी रहेगी।

विज्ञापन


मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर के बाद अब उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावे में चोरी और गबन के मामले सुर्खियों में हैं। दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के ट्रस्ट से जुड़े मुख्य प्रबंधकों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने कहा कि यदि निचले स्तर पर कोई गड़बड़ी हुई है तो उसमें या तो शीर्ष प्रबंधन की मिलीभगत रही होगी या फिर उनकी लापरवाही। इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। सरकार के साथ-साथ एसआईटी को भी इस मामले पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ताकि, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




मायावती ने पोस्ट में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उन नेताओं का भी उल्लेख किया, जो श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं तो उनके समर्थन में ठोस और पुख्ता साक्ष्य भी सार्वजनिक किए जाने चाहिए, ताकि कोई भी दोषी बच न सके।


उन्होंने कहा कि यदि आरोपों के समर्थन में प्रमाण नहीं दिए गए तो इसे केवल राजनीतिक बयानबाजी माना जाएगा। ऐसी चर्चा है कि कुछ राजनीतिक दल इस मुद्दे को चुनावी राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed