{"_id":"5f0ab18f8ebc3e637646f818","slug":"minister-of-uttar-pradesh-upendra-tiwari-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित होने वाले दूसरे मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित होने वाले दूसरे मंत्री
Sun, 12 Jul 2020 12:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
उपेन्द्र तिवारी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इसकी जद में वीआईपी और वीवीआईपी भी आने लगे हैं।
प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान के बाद यूपी के खेल, युवा कल्याण और पंचायती राज मामलों के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
बता दें कि इसके पहले रविवार को चेतन चौहान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सपा एमएलसी सुनील कुमार साजन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रविवार को लखनऊ में 159 कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही सिर्फ लखनऊ में संक्रमितों का आंकड़ा 2000 पार कर गया है।
राजधानी में लगातार दूसरे दिन सौ से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। शुक्रवार को संक्रमित मिले मरीजों की संख्या 140 थी। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मरीजों को हरदोई रोड स्थित एरा मेडिकल कॉलेज में रखने की व्यवस्था की जा रही है। 62 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, जबकि 24 को सूची से बाहर किया गया है। वहीं, 13 मरीज डिस्चार्ज हुए।
विज्ञापन
केजीएमयू के तीन डॉक्टर संक्रमित
केजीएमयू के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएन शंखवार ने बताया कि ईएनटी विभाग के दो रेजीडेंट व मेडिसिन विभाग के एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।