{"_id":"5f1197262a54293aa932ff5f","slug":"more-than-50-thousand-sample-testing-on-a-single-day-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक दिन में सर्वाधिक 54,207 कोरोना सैंपल की जांच, 24 घंटे में 1733 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक दिन में सर्वाधिक 54,207 कोरोना सैंपल की जांच, 24 घंटे में 1733 नए मरीज मिले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 17 Jul 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश में अब तक सर्वाधिक 54,207 कोरोना के सैंपल की जांच की गई। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1733 नए मामले पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल मिलाकर 13,79,534 कोरोना सैंपल की जांच की जा चुकी है। प्रदेश अब 16445 कोरोना के सक्रिय मामले हैं जबकि 27,634 लोग पूरी तरह ठीक होकर जा चुके हैं। अब तक 1084 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कल प्रदेश में सर्वाधिक 54,207 सैंपल्स की टेस्टिंग की गई। अब तक प्रदेश में कुल मिलाकर 13,79,534 सैंपल्स की टेस्टिंग की जा चुकी है: यूपी के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद https://t.co/WHPJX0H266
विज्ञापन — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2020
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में धारा 188 के अंतर्गत अब तक 1,14,000 एफआईआर दर्ज की गई हैं जबकि 2,66,000 लोगों को नामजद किया जा चुका है।
अब तक कुल 63,000 वाहन सीज किए गए और 47 करोड़ रुपये की राशि वसूली जा चुकी है। प्रदेश में अब तक फेक न्यूज के कुल 1856 मामले दर्ज किए गए हैं।