फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh Yadav's second wife Sadhna Gupta passes away.

Sadhna Gupta: मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन, एक जुलाई से मेदांता अस्पताल में थीं भर्ती

Sat, 09 Jul 2022 04:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Jul 2022 04:53 PM IST
सार

साधना गुप्ता को पिछले सप्ताह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुगर समेत कुछ अन्य बीमारियों की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav's second wife Sadhna Gupta passes away.
साधना गुप्ता (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल निधन हो गया। सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साधना को गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई। पिछले सप्ताह एक जुलाई को ही साधना गुप्ता को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव गुड़गांव रवाना हो गए हैं। उनका शव एयरलिफ्ट कर लखनऊ लाया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुलायम ने 2003 में साधना गुप्ता को पत्नी माना था। उनके बेटे प्रतीक यादव हैं। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने निधन पर शोक जताया है। केशव ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रभु पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में जगह दे और मुलायम सिंह यादव व उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।
 

वहीं ब्रजेश पाठक ने लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को शांति व परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed