Sadhna Gupta Death: साधना गुप्ता के निधन पर मुख्यमंत्री योगी सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। सपा सहित विपक्ष के नेताओं ने उनकी मृत्यु पर शोक जताया है। वह करीब 65 वर्ष की थीं और शुगर सहित कई अन्य बीमारियों के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनका शव एयरलिफ्ट कर लखनऊ लाया जाएगा। देखें, सभी अपडेट्स:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
- साधना गुप्ता के निधन पर समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर उन्हें श्रद्घांजिल दी गई है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।
केशव ने ट्वीट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रभु पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में जगह दे और मुलायम सिंह यादव व उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुखद समाचार मिला,प्रभू पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे. आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दे!
विज्ञापन विज्ञापन
ॐ शांति शांति शांति — Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 9, 2022
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी साधना गुप्ता के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को शांति व परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को शांति व परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) July 9, 2022
ॐ शांति शांति शांति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना जी का निधन अत्यंत दु:खद है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 9, 2022
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) July 9, 2022
ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
ॐ शान्ति…
Saddened to hear about the demise of Sadhna Gupta Ji, wife of former Uttar Pradesh Chief Minister Sh. Mulayam Singh Yadav Ji.
— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) July 9, 2022
Sincere condolences to Yadav family & well wishers. 🙏🏽 pic.twitter.com/c2svxSuHnE
साधना गुप्ता की बहू व भाजपा नेता अपर्णा यादव ने ट्वीट किया कि निःशब्द हूँ मै ! मेरी पूज्य सासू माँ का निधन हो गया। ॐ शान्ति
निःशब्द हूँ मै !
— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) July 9, 2022
मेरी पूज्य सासू माँ का निधन हो गया I
ॐ शान्ति 🙏🏻 pic.twitter.com/wyFhkD1e7f
सुब्रत राय सहारा ने जताया दुख
कल भैंसा कुंड घाट पर होगा अंतिम संस्कार
मेदांता से साधना गुप्ता का शव सड़क मार्ग से लखनऊ लाया जा रहा है। रविवार को लखनऊ के पिपराघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।