सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder Relationships UP Daughter-in-Law Falls for Nephew Poisons and Kills Mother-in-Law—Declares

रिश्तों का कत्ल: यूपी में भांजे से बहू को हुआ प्यार, सास को जहर देकर मार डाला; बोली- सबको खत्म करना चाहती थी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 10 Apr 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार

काकोरी में एक बहू ने प्रेम संबंध के चलते अपनी सास को जहर देकर मार डाला। आरोप है कि वह पति और ससुर को भी मारने की योजना बना रही थी। संपत्ति हड़पने की साजिश उजागर होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

Murder Relationships UP Daughter-in-Law Falls for Nephew Poisons and Kills Mother-in-Law—Declares
पुलिस मामले की जांच करती हुई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ के मोहन रोड स्थित इब्राहिमगंज गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम प्रसंग में बहू ने कथित रूप से अपने भांजे प्रेमी के साथ मिलकर सास शांति देवी को जहर देकर मार डाला। 5 अप्रैल की रात रोटी में जहर मिलाकर खिलाया गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

Trending Videos


बेटे मनोज रावत ने पत्नी शालिनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूछताछ में महिला ने ससुर और पति को भी मारने की साजिश की बात कबूल की। पुलिस ने जहर मिली रोटी बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी संग नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी

मृतका के बेटे मनोज रावत का आरोप है कि उनकी पत्नी शालिनी का पिछले दो महीनों से सगे भांजे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी नाजायज रिश्ते ने एक मां की जान ले ली। पूछताछ में आरोपी महिला ने कथित रूप से स्वीकार किया कि उसकी योजना सिर्फ सास तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह ससुर और पति को भी जहर देकर खत्म करना चाहती थी, ताकि प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू कर सके और पूरी संपत्ति पर कब्जा जमा सके।

पांच दिन बाद जब परिजनों को शक हुआ

घटना के पांच दिन बाद जब परिजनों को शक हुआ और उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, तो सच्चाई खुद आरोपी के मुंह से बाहर आ गई। यह सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के एक कमरे में मौरंग के ढेर में छिपाकर रखी जहर मिली आधी रोटी बरामद की। 


इंस्पेक्टर सतीश राठौर के अनुसार आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव में इस घटना के बाद मातम, दहशत और आक्रोश का माहौल है।जहां एक मां की मौत ने पूरे समाज को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर रिश्तों में इतनी कड़वाहट कैसे घुल गई कि रोटी भी जहर बन गई।परिवार में पिता बिरगज रावत,मनोज का बेटा हार्दिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed