लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने सोमवार को गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण में महाप्रबंधक ने गोमतीनगर स्टेशन के ले-आउट प्लान की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने द्वितीय एंट्री फ्लाईओवर एरिया, एयर कॉनकोर्स, प्रथम एंट्री, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, वीआईपी लाउंज, पेयजल सुविधा, बिजली व्यवस्था और प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए ब्रेल साइनेज और प्लेटफॉर्म पर टेक्टाइल फ्लोरिंग के काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यदायी संस्था आरएलडीए को निर्माण कार्य तय सीमा में पूरा करने और मंडल प्रशासन के साथ नियमित समीक्षा बैठक कर रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) भुवनेश सिंह, रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के मुख्य परियोजना प्रबंधक पावस यादव सहित मंडल के वरिष्ठ शाखाधिकारी मौजूद रहे।

गोमतीनगर स्टेशन का जीएम ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश

गोमतीनगर स्टेशन का जीएम ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश