{"_id":"6a5386d0ebe398c3e20ed020","slug":"ner-ljn-division-issue-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1824568-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोंडा डिपो में ब्रेकवान का आधुनिकीकरण, ट्रेन मैनेजरों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोंडा डिपो में ब्रेकवान का आधुनिकीकरण, ट्रेन मैनेजरों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन
गोंडा डिपो में ब्रेकवान का आधुनिकीकरण, ट्रेन मैनेजरों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का मामला
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोंडा स्थित आरओएच डिपो में ब्रेकवान के आधुनिकीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसका उद्देश्य ट्रेन मैनेजरों की ड्यूटी को अधिक सुरक्षित, आरामदायक व सुविधाजनक बनाना है।
यह पहल आरडीएसओ के मानकों के अनुरूप की जा रही है। इससे लंबी दूरी की यात्राओं के दौरान ट्रेन मैनेजरों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा। वे शारीरिक थकान के बिना पूरी एकाग्रता के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभा सकेंगे। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि आधुनिकीकरण के तहत एर्गोनॉमिक सीटिंग व्यवस्था की गई है। इसमें हाथों के आराम के लिए आर्म रेस्ट, कुर्सी की हाइट को एडजस्ट करने व 360 डिग्री रोटेशन वाली विशेष कुर्सियां शामिल हैं। वॉकी-टॉकी होल्डर, कोट हुक और वॉटर बॉटल स्टैंड भी लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए दोनों तरफ 520 मिमी बड़े ग्रैब हैंडल और फुट रेस्ट दिए गए हैं। ब्रेकवान में कमोड और वॉशबेसिन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। ये सभी सुविधाएं ट्रेन मैनेजरों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। डीआरएम गौरव अग्रवाल ने कहा कि ट्रेन मैनेजर रेल परिचालन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी सुरक्षा और सुविधा प्राथमिकता है। ब्रेकवान के आधुनिकीकरण से उनका कार्य स्थल बेहतर बनेगा। इससे उनकी कार्य दक्षता और परिचालन सुरक्षा में भी वृद्धि होगी। यह पहल पूर्वोत्तर रेलवे की यात्री और परिचालन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।