{"_id":"6a53905cc9a5d9efb20cbb0f","slug":"lucknow-woman-molested-in-public-while-travelling-with-her-husband-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पति संग जा रही महिला से सरेराह छेड़छाड़, विरोध पर पीटा, बोला- जो करना हो कर लेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: पति संग जा रही महिला से सरेराह छेड़छाड़, विरोध पर पीटा, बोला- जो करना हो कर लेना
Sun, 12 Jul 2026 06:32 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:32 PM IST
सार
महिला निजी काम से पति के साथ चारबाग जा रही थी। इसी बीच तीन युवकों ने उस पर अश्लील कमेंट किया।पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने धमकी दी कि वह ग्वारी का रहने वाला है, जो करना हो कर लेना।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में पति के साथ बाइक से जा रही महिला से सरेराह छेड़छाड़ की गई। महिला के पति ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। महिला की तहरीर पर एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विराम खंड निवासी महिला के मुताबिक शनिवार को वह निजी काम से पति के साथ चारबाग जा रही थीं। इसी बीच ग्वारी की ओर से आ रहे तीन युवकों ने अश्लील कमेंट किए। महिला के पति ने विरोध किया तो उनसे मारपीट करने लगे। महिला ने विरोध जताया तो उससे भी छेड़छाड़ और मारपीट की और भाग निकले। दंपती ने उनका पीछा किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - "राममंदिर आरएसएस कार्यालय है" शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया बड़ा बयान, लोगों से गौरक्षा की अपील की
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - क्यों खराब हो रही गाड़ियां: पुराने इंजन पर एथेनॉल का असर, नई इंजन की गाड़ियां भर रहीं रफ्तार, ये कहते हैं विशेषज्ञ
आरोप है कि रास्ते में एक दिव्यांग ने दोनों को रोक लिया। दिव्यांग ने दंपती से गाली गलौज की और उन्हें धक्का देकर भगा दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने धमकी दी कि वह ग्वारी का रहने वाला है, जो करना हो कर लेना। आरोपी ने अपना नाम श्रीराम बताया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर का कहना है कि तहरीर के आधार पर श्रीराम और तीन अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।