सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ner lko division got award

Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को मिला 5एस प्रमाणपत्र

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
ner lko division got award
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को मिला 5एस प्रमाणपत्र
विज्ञापन

Trending Videos
अंतरराष्ट्रीय मान्यताप्राप्त देश का पहला रेलवे स्टेशन बना
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम कार्यालय को 5एस प्रमाणीकरण से सम्मानित किया गया है। यह रेलवे का पहला कार्यालय बन गया है, जिसे यह अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि कार्यस्थल प्रबंधन और संगठन में उत्कृष्टता के चलते मिली है।

जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि 5एस प्रमाणीकरण कार्यस्थलों को व्यवस्थित, स्वच्छ और कुशल बनाने की एक जापानी पद्धति है। इसमें सॉर्ट, सेट इन ऑर्डर, शाइन, स्टैंडर्डाइज और सस्टेन जैसे पांच सिद्धांत शामिल हैं। इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य कार्यक्षमता बढ़ाना, समय बचाना व अनुपयोगी सामग्री को कम करना है। लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने कहा कि 5एस प्रणाली अपनाने से कार्यक्षमता व स्पष्टता में सुधार हुआ है। इससे रेलकर्मियों के लिए अधिक सकारात्मक व तनावमुक्त कार्य वातावरण तैयार हुआ है। इतना ही नहीं पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का कद लगातार बढ़ता जा रहा है। मंडल का सिटी रेलवे स्टेशन देश का पहला पूरी तरह से महिला रेलकर्मियों द्वारा संचालित स्टेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसलिए महत्वपूर्ण है 5एस
5एस एक विश्वस्तर पर मान्यताप्राप्त कार्यस्थल संगठन पद्धति है। यह कार्यस्थलों को अधिक व्यवस्थित और कुशल बनाने में मदद करती है। इस प्रणाली का पालन करने से अनावश्यक वस्तुओं को हटाना सुनिश्चित होता है। कार्यक्षेत्र की सफाई इसमें शामिल है। यह कर्मचारियों के लिए सुरक्षित और उत्पादक माहौल भी बनाती है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को मिला 5एस प्रमाणपत्र

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को मिला 5एस प्रमाणपत्र

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को मिला 5एस प्रमाणपत्र

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को मिला 5एस प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed