{"_id":"694e729a3889016eb70d953f","slug":"new-flight-started-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1532212-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नवी मुंबई के लिए लखनऊ से पहली सीधी उड़ान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नवी मुंबई के लिए लखनऊ से पहली सीधी उड़ान शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नवी मुंबई के लिए लखनऊ से पहली सीधी उड़ान क्रिसमस पर शुरू कर दी गई है। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से यह विमान सेवा शुरू की गई है। आने वाले समय में नवी मुंबई के लिए लखनऊ से विमान सेवाओं में वृद्घि होगी।
हाल ही में नवी मुंबई एयरपोर्ट शुरू हुआ है। इस एयरपोर्ट के शुरू हो जाने से मुंबई जाने वाले यात्रियों को खासी राहत हो गई है। इसी क्रम में लखनऊ से नवी मुंबई के लिए इंडिगो की ओर से सीधी उड़ान शुरू कर दी गई है। पहले दिन 140 से अधिक यात्रियों ने नवी मुंबई के लिए सफर किया। अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से नवी मुंबई के लिए इंडिगो की विमान सेवा 6ई-829 सुबह 6ः05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सुबह सवा आठ बजे नवी मुंबई में लैंड करेगी। शनिवार को इस विमान का किराया 12 हजार रुपये से अधिक चल रहा है। वापसी में नवी मुंबई से इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-830 शाम 7ः30 बजे चलकर रात 9ः25 बजे पहुंचेगी। विमान में शनिवार का किराया 6,431 रुपये चल रहा है।