फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New mother and newborn die 12 hours after Caesarean section, negligence alleged

Lucknow News: सिजेरियन के 12 घंटे बाद प्रसूता और एक नवजात की मौत, लापरवाही का आरोपी

Tue, 18 Aug 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
New mother and newborn die 12 hours after Caesarean section, negligence alleged
लखनऊ। गुडंबा के कुर्सी रोड स्थित मैनकाइंड हॉस्पिटल में सिजेरियन ऑपरेशन के करीब 12 घंटे के भीतर प्रसूता और उसके जुड़वा बच्चों में से एक की मौत हो गई। दूसरे नवजात की हालत गंभीर है और उसे एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही बकाया बिल जमा न करने पर प्रसूता का शव रोकने का आरोप भी लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शव दिलवाया।
विज्ञापन

बाराबंकी निवासी बलवंत की पत्नी रिंकी (25) को जुड़वा बच्चे होने थे। परिजनों के मुताबिक, पहले उन्हें मड़ियांव स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीलिया बढ़ने पर डॉक्टरों ने रिंकी को क्वीनमेरी अस्पताल रेफर किया था। आरोप है कि एक दलाल ने रिंकी को रविवार शाम मैनकाइंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, शाम करीब छह बजे रिंकी का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के करीब 12 घंटे में ही नवजात की मौत हो गई। कुछ देर बाद रिंकी की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे सांस लेने में परेशानी हुई। परिजनों ने डॉक्टरों से उपचार की गुहार लगाई, लेकिन कुछ देर बाद रिंकी ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा न मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने अस्पताल पर बकाया बिल के भुगतान के लिए शव रोकने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कराई जाएगी। अस्पताल से प्रसूता के इलाज से जुड़े दस्तावेज मांगे जाएंगे। जांच में लापरवाही मिली तो संबंधित अस्पताल को बंद कराया जाएगा।
-डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ
इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई है। परिजन गंभीर हालत में मरीज को लेकर आए थे। परिजनों को पहले ही पूरे मामले से अवगत कराया गया था। शव रोके जाने का आरोप बेबुनियाद है।
-डॉ. हबीब, संचालक मैनकाइंड हॉस्पिटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed