फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice pasted on the very house of the IPS officer who filed the complaint

Lucknow News: शिकायत करने वाले आईपीएस के मकान पर ही चस्पा किया नोटिस

Wed, 19 Aug 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Notice pasted on the very house of the IPS officer who filed the complaint
लखनऊ। एलडीए की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाले एक मामले में विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि अवैध निर्माण की शिकायत करने वाले सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के मकान पर ही एलडीए ने नोटिस चस्पा कर दिया। मामले में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद विजिलेंस टीम मंगलवार को एलडीए कार्यालय पहुंची और संबंधित फाइलों व अभिलेखों की पड़ताल की। जांच के दायरे में उस समय तैनात पांच अभियंता हैं।
विज्ञापन

मामला कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी के सेक्टर-डी, एच-2/8 का है। यहां रहने वाले सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी जग नायक सिंह ने पड़ोसी डॉ. विनीत अग्रवाल के मकान में हो रहे निर्माण की शिकायत एलडीए से की थी। उनका आरोप था कि आवासीय मकान में अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत है।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद एलडीए के अभियंताओं ने जांच शुरू की। इसी दौरान जग नायक सिंह के मकान पर ही नोटिस चस्पा कर दिया गया। इससे नाराज आईपीएस अधिकारी ने हाईकोर्ट की शरण ली। सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें विजिलेंस में जांच के लिए प्रार्थना पत्र देने का निर्देश दिया। इसके बाद विजिलेंस ने मामले की जांच शुरू की। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि जांच में अभियंताओं की लापरवाही या बदनीयती साबित हुई तो यह एलडीए के लिए बड़ा धब्बा साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अभियंताओं की खंगाली जा रही कुंडली
विजिलेंस अधिकारियों ने मंगलवार को एलडीए पहुंचकर संबंधित फाइलें और अभिलेख खंगाले। सूत्रों के मुताबिक जांच के दायरे में एक्सईएन कमलजीत सिंह, जेई दिवाकर त्रिपाठी, एई विनोद कुमार सिंह, जेई जहूर आलम और जेई इम्तियाज अहमद हैं। इनमें से एक जेई वर्तमान में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में तैनात बताया जा रहा है। विजिलेंस नोटिस जारी करने का आधार, अभियंताओं की कार्रवाई, नियमों के पालन और शिकायतकर्ता के खिलाफ हुई कार्रवाई की परिस्थितियों की जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि शिकायतकर्ता के मकान पर नोटिस जारी करने में किसी तरह की लापरवाही या जानबूझकर की गई कार्रवाई तो नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed