सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only the one who saves her husband from downfall is worthy of being called a wife: Rambhadracharya

जो पति को पतन से बचा ले, वही पत्नी कहलाने योग्य : रामभद्राचार्य

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Only the one who saves her husband from downfall is worthy of being called a wife: Rambhadracharya
बृज की रसोई परिसर में कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत ः आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। भारतीय संस्कृति में वाइफ और बीवी नहीं होती, यहां धर्मपत्नी होती है। जो पति को पतन से बचा ले, वही पत्नी कहलाने योग्य है। यह बात सोमवार को जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में चल रही कथा के आठवें दिन कही।
उन्होंने कहा कि नारी सम्मान सनातन का मूल मंत्र है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए लाए गए नारी शक्ति वंदन प्रस्ताव का भी विरोध हुआ था, जबकि भारतीय संस्कृति के अनुसार महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जाए तो कम है। परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के दौरान रामभद्राचार्य ने भगवान श्रीराम के वनवास काल में आदिवासियों, गिरिवासियों एवं शबरी से मिलन के प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने ऋषि शरभंग प्रसंग का उल्लेख करते हुए नवधा भक्ति के छठे स्वरूप वंदन भक्ति की विस्तृत व्याख्या की।
विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान उन्होंने भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दीं, जिस पर भक्त झूमते नजर आए। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र चौधरी, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

बृज की रसोई परिसर में कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत ः आयोजक

बृज की रसोई परिसर में कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत ः आयोजक

बृज की रसोई परिसर में कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत ः आयोजक

बृज की रसोई परिसर में कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत ः आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed