फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Out of 15, 10 residents joined, one was deployed, and nine went on leave

Lucknow News: 15 में 10 रेजीडेंट ने किया जॉइन, एक तैनात, नौ गए छुट्टी पर

Fri, 07 Aug 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 07 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Out of 15, 10 residents joined, one was deployed, and nine went on leave
लखनऊ। कैजीएमयू ट्रॉमा सेंटर की कैजुअल्टी में डॉक्टरों की कमी दूर नहीं हो पा रही है। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय ने बांड के तहत 15 रेजिडेंट डॉक्टरों की तैनाती के आदेश दिए थे, लेकिन अब तक सिर्फ एक ने ड्यूटी संभाली है। 10 डॉक्टरों ने जाॅइन किया, जबकि नौ जाॅइनिंग के बाद अवकाश पर चले गए। इससे मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच कैजुअल्टी में डॉक्टरों पर काम का दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में लगभग 400 बेड हैं, जबकि कैजुअल्टी में 44 बेड उपलब्ध हैं। मरीजों की अधिक संख्या के कारण अक्सर बेड कम पड़ जाते हैं। गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर पर लिटाकर इलाज देना पड़ता है। प्रदेश भर से सड़क दुर्घटना, सिर की चोट और अन्य इमरजेंसी स्थितियों के मरीज यहां पहुंचते हैं। कैजुअल्टी में एक साथ 70 से 80 मरीज स्ट्रेचर पर भर्ती रहते हैं। इससे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर काम का दबाव बहुत बढ़ जाता है। कैजुअल्टी में रेजिडेंट डॉक्टरों के 42 स्वीकृत पद हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 21 रेजिडेंट डॉक्टर कार्यरत हैं।अफसरों के अनुसार, जाॅइन किए नाै रेजिडेंट परीक्षा के कारण एक माह के अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed