{"_id":"6ade692be2901447f20a5040","slug":"over-a-thousand-traders-in-alambagh-are-defaulters-to-the-electricity-corporation-their-power-supply-will-be-disconnected-lucknow-news-c-13-lko1070-1981357-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आलमबाग के एक हजार से ज्यादा व्यापारी बिजली निगम के बकायेदार, कटेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आलमबाग के एक हजार से ज्यादा व्यापारी बिजली निगम के बकायेदार, कटेगी बिजली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। आलमबाग के एक हजार से ज्यादा व्यापारी काफी समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इन पर अनुमानित चार करोड रुपये से ज्यादा की देनदारी हो गई है। ऐसे बकायेदार व्यापारियों के खिलाफ सोमवार को दोपहर 12 बजे से बिजली काटो अभियान चलेगा।
इसके लिए सोमवार को आलमबाग के चंदरनगर 33 केवी उपकेंद्र पर बिजली शिविर का आयोजन भी किया गया है। शिविर में गलत बिल सही करने, खराब मीटर बदलने का काम होगा। बिजली चोरी बाहुल्य इलाकों में चेकिंग भी कराई जाएगी। साथ ही जिन व्यापारियों पर 10 हजार रुपये से ज्यादा की अब तक देनदारी है, उनकी दुकानों, शोरूम, गेस्टहाउस, रेस्टोरेंट की बिजली काटी जाएगी।
20 हजार बकायेदार सूचीबद्ध
मोहनलालगंज और गोसाईंगंज के भी 20 हजार बकायेदारों को सूचीबद्ध किया गया है। इसी अक्तूबर में ही दोनों उपकेंद्रों पर भी बिजली शिविर का आयोजन होगा। यहां भी सबसे ज्यादा देनदारी व्यापारियों पर ही है, जो बिजली तो खूब जला रहे, मगर बिल जमा नहीं कर रहे। ऐसे बकायेदारों की दिवाली से पहले बिजली काटी जाएगी।
विज्ञापन
Iजिन व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने तीन माह से बिजली बिल जमा नहीं किया है और उनके ऊपर 10 हजार रुपये से ज्यादा की रकम बकाया है, उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। ऐसे बकायेदार बिजली कटने से बचाने के लिए तत्काल बिल जमा कर दें। जिनके बिल गलत हैं, वे शिविर में सही करा सकते हैं।I
I- रामकुमार, मुख्य अभियंता, अमौसी जोनI