फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Party will pay tribute to Mulayam: Akhilesh reached Saifai on his first death anniversary

मुलायम को श्रद्धांजलि देगी पार्टी: पहली पुण्यतिथि पर सैफई पहुंचे अखिलेश, प्रदेश में होंगे विविध आयोजन

Tue, 10 Oct 2023 07:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 10 Oct 2023 07:13 AM IST
सार

अखिलेश यादव सोमवार को सैफई पहुंच गए। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्य कार्यक्रम वहीं होगा। श्रद्धांजलि सभा में भविष्य के लिए राजनीतिक संकल्प भी सपा लेगी।

विज्ञापन
Party will pay tribute to Mulayam: Akhilesh reached Saifai on his first death anniversary
मुलायम सिंह के पैतृक गांव में बरसी के मौके पर विविध आयोजन होंगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवाद के प्रतीक मुलायम सिंह यादव को प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सैफई में श्रद्धांजलि दी जाएगी। यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत दिग्गज पार्टी नेता मौजूद रहेंगे। पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लोग अपनी नेता को याद करेंगे। रक्तदान शिविरों का आयोजन होगा। अस्पतालों में उपकरण दिए जाएंगे। गरीबों के बीच फल और खाने-पीने सामग्री बांटी जाएगी।

विज्ञापन


अखिलेश यादव सोमवार को सैफई पहुंच गए। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्य कार्यक्रम वहीं होगा। श्रद्धांजलि सभा में भविष्य के लिए राजनीतिक संकल्प भी सपा लेगी। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में उन्हें याद किया जाएगा। समर्थक गरीबों की मदद करके समाजवादी नेता को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
विज्ञापन


विधानभवन में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय की अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा होगी। राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी मंगलवार की दोपहर में केजीएमयू जाकर स्ट्रेचर दान करेंगे। राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सभी जिला व महानगर कमेटियों को इस संबंध में जरूरी निर्देश भेज दिए गए हैं। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का पूरा जीवन गरीबों के लिए समर्पित रहा। इसलिए उनके बीच में ही रहकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed