UP Big News: यूपी होमगार्ड भर्ती में बड़ा अपडेट, प्रदेश में अब ठंड की एंट्री; लाश के सामने मुआवजे का हंगामा
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
दिन में गर्मी रात में ठंडक
दीपावली से पहले ही मेरठ की हवा दमघोंटू होने लगी है। शनिवार सुबह 10:30 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 314 दर्ज किया गया। इस स्तर के साथ मेरठ उपलब्ध आंकड़ों में देश के 250 शहरों में सबसे प्रदूषित रहा। वहीं, उत्तर प्रदेश के गजरौला में AQI 299 दर्ज हुआ और वह दूसरे स्थान पर रहा। त्योहार से पहले हवा की गुणवत्ता बिगड़ने से प्रदूषण नियंत्रण के इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। दीपावली पर आतिशबाजी और दूसरे प्रदूषणकारी कारकों के कारण हालात और बिगड़ने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी होमगार्ड भर्ती, 23 नवंबर तक देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना फाइनल स्कोर
उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों के अंतिम अंक देखने के लिए लिंक उपलब्ध करा दिया है। यह सुविधा 24 अक्टूबर से 23 नवंबर 2026 तक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
अभ्यर्थी अपना अंतिम स्कोर देखने के लिए निर्धारित पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन कर सकेंगे। सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद ‘Click here for Final Score’ टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर अंतिम अंक प्राप्त किए जा सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ और सीएम योगी कल आएंगे काशी
काशी में विंग्स ऑफ गंगेज की थीम पर हो रहे एयर शो का समापन 25 अक्तूबर को होगा। इस खास अवसर के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। इनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान भी शामिल होंगे। इसके लिए शुक्रवार को ही तैयारियां पूरी कर ली गईं। शनिवार को जिले के 32 विद्यालयों के 3150 बच्चे नमो घाट से एयर शो देखेंगे। पढ़ें पूरी खबर
घायल युवक की 10 दिन बाद मौत, मुआवजे की मांग पर अंतिम संस्कार से इनकार
तेलीबाग क्षेत्र में स्कूल बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की 10 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मुआवजे की मांग पूरी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। पत्नी ने स्कूल प्रबंधन से एक करोड़ रुपये मुआवजे और अपने तीनों बच्चों के लिए नौकरी की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर
ग्लैमर की दुनिया ने बनाई श्रद्धा दुबे से दूरी
जिस श्रद्धा दुबे के एक इशारे पर कभी आम से लेकर खास तक दौड़े चले आते थे, शुक्रवार को वह अपनों की राह देखती रही। कभी कीमती गहनों और लाखों रुपये के पर्स के साथ किसान बाजार पहुंचने वाली श्रद्धा के लिए जेल की जिंदगी बिल्कुल अलग है। महज 10 दिन में बदले हालात के बीच उसे दिनभर किसी अपने के आने की उम्मीद रही लेकिन शाम तक कोई मिलने नहीं पहुंचा।
महिला सर्किल की मुलाहिजा बैरक में बहन रश्मि के साथ बैठी श्रद्धा की निगाहें दरवाजे पर टिकी रही। जेल में मुलाकात की पर्ची लगने के बाद बंदी राइटर संबंधित को सूचना देने बैरक के बाहर आता है। श्रद्धा को भी इसी पुकार का इंतजार था। हर आहट पर उसकी नजरें दरवाजे की ओर उठती मगर दिन गुजरता रहा और इंतजार खत्म नहीं हुआ। चकाचौंध और ऐशो-आराम से दूर जेल की चारदीवारी में शुक्रवार का दिन श्रद्धा के लिए अपनों की प्रतीक्षा और जरूरी सामान की कमी के बीच बीता। पढ़ें पूरी खबर
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: दो की मौत; सात घायल
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां दो कारें भिड़ गईं। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अंबेडकरनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया गया कि आजमगढ़ का परिवार की बेटे की शादी खी खरीदारी के लिए लखनऊ जा रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर...रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.