फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Path cleared for the reconstruction of Chutki Bhandar Girls' Inter College.

Lucknow News: चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

Thu, 15 Oct 2026 02:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Path cleared for the reconstruction of Chutki Bhandar Girls' Inter College.
विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी के हुसैनगंज स्थित चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज के नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के प्रांतीय खंड ने विद्यालय के पुनर्निर्माण के लिए 4.81 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दिया है। साथ ही विद्यालय का नक्शा भी जारी कर दिया गया है। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत बजट जारी किया जाएगा।
विद्यालय में प्रयोगशाला से लेकर स्मार्ट क्लास की सुविधाएं होंगी। बता दें कि हाईकोर्ट ने विद्यालय भवन को जर्जर बताते हुए कॉलेज बंद कराने का आदेश दिया था। इसके बाद तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने कॉलेज बंद करा दिया था। बता दें कि अमर उजाला ने नए भवन के निर्माण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन



आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया भवन

लोनिवि की ओर से तैयार विस्तृत एस्टीमेट के अनुसार, कॉलेज परिसर में 1316.12 वर्ग मीटर के कुल प्लिंथ एरिया में चार मंजिला अत्याधुनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें शैक्षणिक व प्रशासनिक कक्ष बनेगा जहां आधुनिक क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम, प्रधानाचार्य कक्ष, स्टाफ रूम और प्रयोगशालाएं बनेंगी। छात्राओं और दिव्यांगों के लिए विशेष शौचालय, पेयजल व्यवस्था और लिफ्ट की सुविधा होगी। अग्निशमन (फायर फाइटिंग) एवं फायर अलार्म सिस्टम, थर्ड पार्टी क्वालिटी एश्योरेंस के साथ विद्युतीकरण, पावर वायरिंग, बाउंड्रीवॉल निर्माण, सड़क निर्माण, ओवरहेड टैंक और सबमर्सिबल पंप की स्थापना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट.......

लोक निर्माण विभाग ने अपना पूरा स्टीमेट माध्यमिक शिक्षा विभाग को दिया है। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग आगे का निर्णय लेगा। अब विद्यालय बनने का रास्ता साफ हो गया है।

पवन वर्मा- प्रबंधक, चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज


कोट...... डीआईओएस का जोड़ दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed