सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   photo war on twitter on bjp in samjwadi party and up congress

Photo War: 'बंद कमरे' पर तू-तू, मैं-मैं, अखिलेश-शिवपाल पर कांग्रेस का तंज, सपा ने दिया करारा जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 28 Feb 2023 05:22 PM IST
सार

भाजपा और प्रदेश सरकार दोनों विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। खासकर समाजवादी पार्टी लगातार सरकार को घेरने की कोशिश में लगी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निशाने पर बजट के साथ ही प्रदेश की कानून-व्यवस्था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। वहीं कांग्रेस भी सदन से लेकर सड़क तक भाजपा के खिलाफ बिगुल फूंक रही है। इन सबके बीच ट्वीटर पर कांग्रेस और सपा में 'भाजपा' वॉर चल रहा है। 

विज्ञापन
photo war on twitter on bjp in samjwadi party and up congress
भाजपा नेताओं के साथ फोटो को लेकर कांग्रेस और सपा में सोशल मीडिया पर वॉर जारी है। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र की शुरुआत से ही यहां का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सत्र जारी है और इस बीच उमेश पाल हत्याकांड ने सियासी गलियारे में हड़कंप मचा दिया है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल चाहे भारतीय जनता पार्टी हो या समाजवादी पार्टी, कांग्रेस हो या बहुजन समाज पार्टी कोई भी आरोप लगाने का मौका नहीं छोड़ रही है। आरोप प्रत्यारोप का यह दौर अब सिर्फ सदन तक सिमट कर नहीं रह गया है, बल्कि अब सोशल मीडिया पर भी नजर आ रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निशाने पर बजट के साथ ही प्रदेश की कानून-व्यवस्था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। इन सबके बीच ट्विटर पर भाजपा को लेकर कांग्रेस और सपा में वॉर चल रहा है। दोनों दल 'बंद कमरे की सियासत' पर तू-तू, मैं-मैं में लगे हुए हैं। 

Trending Videos

photo war on twitter on bjp in samjwadi party and up congress
यूपी कांग्रेस की ओर से पोस्ट की गई फोटो में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : social media

दरअसल, यह सारी वॉर फोटो को लेकर है, जिसकी शुरुआत यूपी कांग्रेस ने ट्विटर पर की है। एक दिन पहले ही विधानसभा में हुए हंगामे के बाद पोस्ट की गई इस फोटो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा नेताओं के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव, उनके चाचा और पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव और अन्य नेता दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ ही कांग्रेस की ओर से लिखा गया है, परसों...'विधानसभा में तू-तू, मैं-मैं', कल... 'हम-तुम एक कमरे में बंद हों, और पार्टी की जाए'। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

photo war on twitter on bjp in samjwadi party and up congress
यह मिलेट्स दिवस की फोटो है, जिसे सपा की मीडिया सेल ने पोस्ट किया है। - फोटो : संवाद

इस पोस्ट के बाद सपा का भी पारा चढ़ गया। पार्टी की ओर से एक साथ तीन फोटो पोस्ट कर दी गई। इन तीनों फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भाजपा के मंत्री दिखाए दे रहे हैं। इनके अलावा जो खास है, वह है कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। खरगे प्रधानमंत्री के साथ हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक फोटो में प्रधानमंत्री उनकी बातों पर ठहाके लगाने के अंदाज में भी हैं। वहीं एक अन्य फोटो में बैठे सभी नेता गंभीर मुद्रा में चर्चा करते दिख रहे हैं। 

photo war on twitter on bjp in samjwadi party and up congress
सपा की ओर से लिखा गया है, बहुत शायराना अंदाज फूट रहा हो तो राजीव गांधी के किस्से सुनाएं यहीं। - फोटो : संवाद

इन फोटो के साथ सपा की मीडिया सेल ने कांग्रेसियों को बेशर्म तक बता दिया है। पार्टी की ओर से फोटो के साथ पोस्ट पर लिखा गया है, 'भाषणों में मोदी, अदानी, अंबानी, और बंद कमरे में चुगते हैं दाना पानी।' बात यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद अगली ही लाइन में लिखा गया, ' बहुत शायराना अंदाज फूट रहा हो तो राजीव गांधी के किस्से सुनाएं यहीं ? बहुत शायराना अंदाज फूट रहा हो तो कांग्रेस के सावरकर प्रेम और बाबरी विध्वंस की साजिश बताएं यहीं ?'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed