{"_id":"6a8372d74e17c8e732012be3","slug":"road-caves-in-again-in-vikas-nagar-due-to-rain-lucknow-news-c-13-lko1070-1878788-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बारिश से विकास नगर में फिर धंसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बारिश से विकास नगर में फिर धंसी सड़क
विज्ञापन
विकासनगर में धंसी सड़क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। विकास नगर में सोमवार सुबह बारिश के दौरान सड़क एक बार फिर धंस गई। बीते ढाई साल में यह सड़क छठी बार धंसी है। तीन दिन पहले हुई मरम्मत में लापरवाही से सड़क का करीब 15 मीटर का हिस्सा धंस गया है। हालांकि इससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर आवागमन बंद कर मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है।
जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि शंकरजी की प्रतिमा के पास तीन दिन पहले निजी कंपनी सुएज ने सीवर लाइन की मरम्मत की थी। काम पूरा होने के बाद वहां सिर्फ मिट्टी और बालू डाली गई थी डामर नहीं डाला गया था। दो दिन की बारिश के कारण मरम्मत वाले हिस्से की मिट्टी बैठ गई। इससे करीब 15 मीटर के दायरे में गड्ढा हो गया है। यहां दोबारा मिट्टी और बालू डालकर गड्ढा पाटने का काम चल रहा है। सीवर लाइन में कोई समस्या नहीं आई है यह सड़क से करीब 30 फीट नीचे है। सुरक्षा के लिहाज से आवागमन बंद करने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है।
-- -- -- --
16 साल पहले पड़ी थी लाइन
जेएनएनयूआरएम योजना के तहत विकास नगर में 2010 में गहरी सीवर लाइन मुख्य सड़क पर डाली गई थी। बीते ढाई साल में करीब एक किलोमीटर के दायरे में पांच जगहों पर सीवर लाइन में लीकेज हुआ। लीकेज के कारण सड़क धंसी थी। इसके बाद करीब एक साल से सीवर लाइन बदलने का काम किया जा रहा है। अब सोमवार को जहां सड़क धंसी वहां नई सीवर लाइन डाली गई थी।
विज्ञापन
-- -
यहां पर हुआ गड्ढा
निराला नगर में रामतीरथ अग्रवाल मार्ग का शिलापट भी सड़क धंसने से गिर गया। सड़क पर गड्ढा हो गया है और उसमें पानी जा रहा है। इससे आसपास की सड़क का हिस्सा धंस सकता है। सुरक्षा के मद्देनजर यहां ट्रैफिक बैरियर लगा दिया गया है।