{"_id":"69c44c797666e673bb0bd429","slug":"rumors-robbed-people-of-sleep-crowds-gathered-to-fill-petrol-lucknow-news-c-13-lko1096-1660688-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अफवाह ने उड़ाई नींद, पेट्रोल भराने उमड़ी भीड़, टंकी फुल कराने के लिए गाड़ी लेकर दौड़ते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अफवाह ने उड़ाई नींद, पेट्रोल भराने उमड़ी भीड़, टंकी फुल कराने के लिए गाड़ी लेकर दौड़ते रहे लोग
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ में पेट्रोल किल्लत की अफवाह उड़ने पर लोग बुधवार देर रात तक टंकी फुल कराने के लिए दौड़ लगाते हैं। इस पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को एडवायजरी जारी करनी पड़ी।
पेट्रोल पंप पर लगी कतारें।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
पेट्रोल किल्लत की अफवाह के बीच बुधवार को बहुत से लोग पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंच गए। टंकी फुल कराने की होड़ देख इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को पेट्रोल-डीजल की कमी न होने की एडवाइजरी जारी करनी पड़ी। कंपनी ने बताया है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
बुधवार को हुसैनगंज स्थित पंप पर लोगों की भीड़ के कारण पेट्रोल खत्म हो गया। इस कारण तीन घंटे पंप बंद रहा जो टैंकर आने के बाद चालू हो सका। इंडियन ऑयल के राज्य प्रमुख व राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग) संजय भंडारी ने बताया है कि प्रदेश में आईओसी के 13,166 पेट्रोल पंप हैं। यहां अगले पांच दिन के लिए पेट्रोल-डीजल का स्टॉक मौजूद है।
इसके अलावा भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियों के पास लगभग 16-17 दिन का अतिरिक्त स्टॉक है। इस तरह फिलहाल 20-22 दिनों का पेट्रोल-डीजल स्टॉक में है। यह सामान्य संचालन स्तर से अधिक है। जल्द ही और स्टॉक आ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना किसी अफवाह में आए अपनी जरूरत के मुताबिक ही पेट्रोल-डीजल की खरीद करें। सप्लाई चेन में कोई बाधा नहीं है।
25 दिन बाद ही सिलिंडर बुकिंग की अपील
संजय भंडारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 4,143 एलपीजी वितरक हैं जो करीब 4.85 करोड़ उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति कर रहे हैं। 36 एलपीजी बॉटलिंग प्लांट के जरिये यह व्यवस्था की जा रही है। तीनों ऑयल कंपनियों के पास अगले चार दिन का स्टॉक उपलब्ध है। यह मांग के उच्च स्तर के अनुरूप है। इसके अलावा प्रदेश में प्रतिदिन 10 से 11 लाख बुकिंग हो रही हैं जिसके मुकाबले सात लाख सिलिंडरों की डिलीवरी की जा रही है। यह व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। लोगों से अपील है कि वह सिलिंडर मिलने के 25 दिन बाद ही दोबारा बुकिंग कराएं।
Trending Videos

पेट्रोल पंपों पर कहीं सन्नाटा, कहीं कतार।