{"_id":"62ca74d97806ff109e2df8f2","slug":"sadhna-gupta-cremation-on-piparaghat-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sadhna Gupta Cremation: पंचतत्व में विलीन हुईं मुलायम की पत्नी साधना गुप्ता, बेटे प्रतीक ने दी मुखाग्नि, अखिलेश यादव रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sadhna Gupta Cremation: पंचतत्व में विलीन हुईं मुलायम की पत्नी साधना गुप्ता, बेटे प्रतीक ने दी मुखाग्नि, अखिलेश यादव रहे मौजूद
Sun, 10 Jul 2022 04:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Jul 2022 04:32 PM IST
सार
मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का लखनऊ के पिपराघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर यादव परिवार के सदस्य, सपा नेता-कार्यकर्ता व उनके शुभचिंतक मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रतीक यादव ने मुखाग्नि दी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का लखनऊ के पिपराघाट पर रविवार दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे प्रतीक यादव ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस मौके पर मुलायम सिंह के अलावा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता-कार्यकर्ता व परिजन मौजूद रहे।
साधना गुप्ता का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ लाया गया। जिसे मुलायम के सरकारी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उनके अंतिम दर्शन किए।
विज्ञापन
शनिवार शाम से ही मुलायम के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों का जमावड़ा शुरू हो गया। लोगों ने मुलायम परिवार के लोगों को सांत्वना दी।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी रविवार को उनके अंतिम दर्शन किए। भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी भी साधना गुप्ता को अंतिम विदाई देने के लिए मुलायम के आवास पर पहुंचीं।
इसके पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी साधना गुप्ता के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को शांति व परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रभु पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में जगह दे और मुलायम सिंह यादव व उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।