{"_id":"6a6672866300799e570e5c8e","slug":"scooter-rider-killed-in-collision-with-tractor-trolley-lucknow-news-c-13-lko1070-1846833-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
Mon, 27 Jul 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुडंबा। मड़ियांव में दाउदनगर मोड़ के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार फैजुल्लागंज स्थित मामा कॉलोनी निवासी राजीव कुमार शुक्ला (52) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन के साथ मौके से भाग निकला।
घैला चौकी प्रभारी राजदीप चौधरी के अनुसार, राजीव कुमार शुक्ला दुबग्गा स्थित सब्जी मंडी में मुनीम का काम करते थे। उनके बेटे आर्यन ने बताया कि पिता रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे मंडी से घर लौट रहे थे। दाउदनगर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की उनकी स्कूटी से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही वह ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि हादसे के समय राजीव हेलमेट पहने हुए थे। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। आरोपी चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। राजीव के परिवार में पत्नी सुमन और दो बेटे आर्यन व कृष्णा हैं।