फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   second phase voting for eight seats in uttar pradesh.

दूसरे चरण के चुनाव में 1.40 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, हेमा मालिनी सहित इनकी किस्मत दांव पर

Wed, 17 Apr 2019 03:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Apr 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
second phase voting for eight seats in uttar pradesh.
- फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की प्रदेश की आठ सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार शाम थम गया। नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी में होने वाले चुनाव में 87 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य दांव पर है।

विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी में सबसे अधिक 15 और नगीना में सबसे कम 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। 1.40 करोड़ मतदाता 18 अप्रैल को इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। वोटिंग के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


आईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि पिछले चरण के मुकाबले इस चरण में करीब 20 फीसदी ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है। बॉर्डर सीलिंग के लिए 482 अंतर्राज्यीय और 129 अंतर्राष्ट्रीय बैरियर लगाए गए हैं। यूपी 100 के दस्ते को चुनाव के मद्देनजर संवेदनशील जगहों और रास्तों के अनुसार लगाया गया है। उन्होंने बताया कि एलओआर एप के माध्यम से कानून व्यवस्था संबंधी प्रकरणों की रियलटाइम मॉनीटरिंग मुख्यालय से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहीं फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ओर फतेहपुर सीकरी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इसके अलावा भाजपा के डॉ. यशवंत सिंह, कुंवर सिंह तंवर कांग्रेस की ओमवती देवी, गठबंधन के भगवान शर्मा प्रमुख हैं।

अब तक सवा क्विंटल सोना और तीन क्विंटल चांदी बरामद

चुनाव घोषित होने के बाद से अब तक 32.47 करोड़ रुपये कैश और 11 लाख लीटर शराब बरामद की गई है। गैंगेस्टर एक्ट के तहत 4118 व्यक्तियों के खिलाफ 1135 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 59 अपरधियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है।

इस दौरान 8593 अवैध शस्त्र, 11541 कारतूस, 6518 किलो बारूद और 4146 बम जब्त किए गए हैं। 219 अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों को सीज किया गया। अब तक 123 क्विंटल सोना और 308 क्विंटल चांदी बरामद की गई है।

15 लाख 60 हजार 879 व्यक्तियों को 116 (3) में पाबंद किया गया। 26413 अपराधियों को एनबीडब्ल्यू में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दूसरे चरण की आठ लोकसभा सीटों की 40 विधानसभा सीटों पर अंतिम 72 घंटे के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में तीन-तीन स्थान पर 9 उड़न दस्ता दल और 9 सचल निगरानी दस्ता लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed