Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Setback for SP: Former MP Arvind Chaudhary and leader Anil Yadav join BJP along with hundreds of supporters

सपा को झटका: पूर्व सांसद अरविंद चौधरी और नेता अनिल यादव सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

Wed, 11 Nov 2026 04:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 11 Nov 2026 04:25 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अरविंद चौधरी और नेता अनिल यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा की सदस्यता दिलवाई।

विज्ञापन
Setback for SP: Former MP Arvind Chaudhary and leader Anil Yadav join BJP along with hundreds of supporters
भाजपा में शामिल हुए पूर्व सपा नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी चुनाव के पहले भाजपा ने सपा को एक बड़ा झटका देते हुए, बस्ती से पूर्व सांसद अरविंद चौधरी और बांदा के सपा नेता अनिल यादव को अपने पाले में कर लिया है। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में दोनों नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाकर दोनों नेताओं और उनके समर्थकों का भाजपा में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता सर्वोपरि होता है और उसके परिश्रम, समर्पण व योगदान को सम्मान मिलता है।  चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि अरविंद चौधरी और अनिल यादव के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


विकसित भारत के संकल्प पर जोर
पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले लगभग 12 वर्षों में देश द्वारा विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र को केवल नारा नहीं, बल्कि धरातल पर चरितार्थ किया है। गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने जैसे कार्यों में बिना किसी भेदभाव के प्रगति हुई है। भाजपा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अराजकता फैलाने के प्रयासों पर चिंता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने देश में अराजकता फैलाने और लोकतांत्रिक वातावरण को प्रभावित कर भारत को अस्थिर करने के प्रयासों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश को बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका जैसी परिस्थितियों की ओर धकेलने की कोशिश की जा रही है, या देश में तख्तापलट जैसी परिस्थितियां उत्पन्न करने की मंशा है। उन्होंने देशवासियों से ऐसे प्रयासों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है और देश के नौजवानों व जागरूक जनता ने अराजकता फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव केवल किसी व्यक्ति की जीत या सरकार बनाने का चुनाव नहीं, बल्कि देश की स्थिरता, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का भी विषय है। देश को अस्थिर करने वाली शक्तियों के मंसूबों को विफल करना हम सभी का दायित्व है।


राष्ट्रहित और जनसेवा का संकल्प
प्रदेश अध्यक्ष ने दोहराया कि भाजपा राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को लेकर संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के भयमुक्त वातावरण में विकास पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय प्रभारी  गोविन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश मीडिया संयोजक मनीष दीक्षित और प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्यता ग्रहण करने वाले दोनों नेताओं के सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed