Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Airfares hit the pockets of those returning after celebrating festivals; ticket from Lucknow to Bengaluru

यूपी: त्योहार मनाकर लौटने वालों की जेब पर हवाई किराये की मार, लखनऊ से बंगलूरू का टिकट 19,750 रुपये

Wed, 11 Nov 2026 06:37 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 11 Nov 2026 06:37 PM IST
सार

दीपावली और भैया दूज के बाद लखनऊ से दूसरे शहरों की वापसी शुरू होते ही हवाई किराये बढ़ गए हैं। लखनऊ से बंगलूरू की एक उड़ान का टिकट 19,750 रुपये पहुंच गया है। पुणे का किराया 12,999 रुपये तक है, जबकि दिल्ली और मुंबई की उड़ानें भी महंगी हो रही हैं।

विज्ञापन
UP: Airfares hit the pockets of those returning after celebrating festivals; ticket from Lucknow to Bengaluru
इंडिगो फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली व भैया दूज का पर्व मनाने के बाद दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, पुणे आदि जगहों पर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पितवार का लखनऊ से बंगलूरू का किराया 19750 रुपये पहुंच गया है। वहीं दिल्ली, मुंबई की उड़ानें भी महंगी होनी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार से बड़ी संख्या में लोगों की वापसी शुरू होगी। दिल्ली, मुंबई, पुणे, बंगलूरू आदि जगहों पर बड़ी संख्या में लखनऊवासी रहते हैं, जो त्योहार मनाने के लिए राजधानी पहुंचे थे। अब उनकी विमानों के जरिए वापसी शुरू हो गई है। हालांकि लखनऊ से दिल्ली व मुंबई की उड़ानें अभी अधिक महंगी नहीं हैं। 
विज्ञापन


 

Trending Videos

लेकिन बंगलूरूप, पुणे आदि का किराया तीन गुने से अधिक बढ़ गया है। लखनऊ से मुंबई जाने वाली अकासा एयर की दोपहर 2:50 बजे की उड़ान का टिकट 7274 रुपये, इंडिगो की शाम 4:55 बजे की 7495 रुपये, इंडिगो की सुबह 11:10 बजे की फ्लाइट 8376 रुपये, एयर इंडिया की शाम 4:50 बजे की फ्लाइट 10054 रुपये तक पहुंच गई।

लखनऊ से दिल्ली की इंडिगो की दोपहर 1:50 बजे की उड़ान 5338 रुपये, एयर इंडिया की दोपहर 1:40 बजे की फ्लाइट 6041 रुपये, इंडिगो की सुबह 7:20 बजे की उड़ान 7228 रुपये, इंडिगो की शाम 4:25 बजे की उड़ान 8299 रुपये पहुंच गई है।

विज्ञापन

12999 रुपये में पुणे की फ्लाइट

लखनऊ से बंगलूरू की दोपहर सवा तीन बजे की इंडिगो की सीधी उड़ान का किराया 10950 रुपये, अकासा एयर की सुबह 10:35 बजे की फ्लाइट 11781 रुपये, इंडिगो की रात पाैने आठ बजे की फ्लाइट का टिकट 19750 रुपये पहुंच गया है। लखनऊ से पुणे की एयर इंडिया एक्सप्रेस की दोपहर 2:10 बजे की सीधी उड़ान 12459 रुपये, इंडिगो की रात सवा ग्यारह बजे की उड़ान 12999 रुपये में मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed