सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sitapur: Late-night firing at Tilak ceremony; groom and teenager hit by pellets

Sitapur: तिलक समारोह में हुआ तांडव, देर रात फायरिंग, दूल्हा व किशोर के लगे छर्रे, लाठियां भी चलीं

अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Feb 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार

सीतापुर जिले के खैराबाद के एक गांव में तिलक समारोह में देर रात फायरिंग हुईं और लाठियां भी चल गईं। तीन को घायल होने के बाद सीएचसी में भर्ती करवाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
 

Sitapur: Late-night firing at Tilak ceremony; groom and teenager hit by pellets
लाठी चलने और फायरिंग में कई घायल हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सीतापुर जिले के खैराबाद के कायनातपुर में तिलक समारोह में देर रात फायरिंग से दूल्हा व दो अन्य घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। देर रात तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उनका उपचार जारी है।

Trending Videos


कायनातपुर गांव निवासी पवन (25) का तिलक समारोह बुधवार देर रात घर पर ही चल रहा था। इस  दौरान पवन के घर का एक रिश्तेदार सत्यम घर के पीछे गया। उसका पड़ोस के घर से निकली महिला से कुछ विवाद हो गया। महिला के घर से सुजीत, जसवंत, शंकर और वीरू आ गए। विवाद बढ़ने पर सुजीत ने फायरिंग की। इसके छर्रे दूल्हा पवन की पीठ और एक अन्य किशोर कौशल (15) के हाथ में लग गये। वहीं, सत्यम को आरोपी पक्ष ने लाठियों से पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed