{"_id":"6996b4ac598266b0eb0d6d35","slug":"teacher-hanged-himself-in-amethi-after-writing-suicide-note-he-was-under-mental-pressure-due-to-extra-work-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सुसाइड नोट में लिखी पीड़ा और फांसी झूल गया प्राइमरी का मास्टर, अतिरिक्त काम से मानसिक दबाव में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सुसाइड नोट में लिखी पीड़ा और फांसी झूल गया प्राइमरी का मास्टर, अतिरिक्त काम से मानसिक दबाव में था
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेठी में सुसाइड नोट में पीड़ा लिखकर प्राइमरी का मास्टर फांसी झूल गया। अतिरिक्त काम से मानसिक दबाव में चल रहा था। इसी के चलते यह खौफनाक कदम उठाया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
अतिरिक्त काम के दबाव में शिक्षक ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के अमेठी में सुसाइड नोट में अपनी पीड़ा लिखकर सहायक अध्यापक फांसी झूल गया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। मौजूद लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
Trending Videos
घटना रायपुर फुलवारी की है। यहां सहायक अध्यापक राम प्रकाश वर्मा (46) की लाश घर में फंदे से लटकती मिली। वह मूल रूप से संग्रामपुर बढ़ईपुर गांव के रहने वाले थे। रायपुर फुलवारी में मकान बनाकर रहते थे। घटना के बाद से पत्नी, बेटी वंदना (17), बेटे आलोक (14) और अमन दीप (12) का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि राम प्रकाश वर्मा, प्रतापगढ़ जिले के गौहानी स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। इन दिनों इंटर कॉलेज, गोहानी में बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही बीएलओ का कार्य भी देख रहे थे। इस कारण कुछ समय से मानसिक दबाव में थे।
सुसाइड नोट में लिखी ये बात
मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें बीएलओ कार्य के साथ बोर्ड परीक्षा ड्यूटी लगने से मानसिक रूप से परेशान होने की बात लिखी है। साथ ही किसी को जिम्मेदार न ठहराने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जांच की जा रही है।