{"_id":"69960818563e16bd9001c974","slug":"a-six-year-old-boy-died-after-being-hit-by-a-tractor-trolley-while-playing-amethi-news-c-96-1-ame1002-159131-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: खेलते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया छह साल का मासूम, चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: खेलते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया छह साल का मासूम, चली गई जान
विज्ञापन
विराट।
- फोटो : विराट।
विज्ञापन
जामों। अलीपुर गांव निवासी कृष्ण प्रकाश यादव का पुत्र विराट (6) मंगलवार शाम घर के बाहर खेलते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल विराट को निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कृष्ण प्रकाश ने बताया कि वह कस्बे में वारिसगंज मार्ग पर एसबीआई बैंक की फ्रेंचाइजी संचालित करते हैं और पास में ही रहते हैं। मंगलवार देर शाम उनका बेटा घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। बाद में दो लोग मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चले गए। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद घायल बेटे को लेकर परिजन सीएचसी जामों पहुंचे, जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बेटे को जगदीशपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक सहित तीन लोगाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गम में डूबा परिवार
विराट की मौत के बाद मां नीतू का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते हुए बेटे को पुकारती मां को देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। भाई युवराज भी मां को रोता देख खुद रोने लगा और पूछता रहा कि भैया को क्या हुआ, जिसका जवाब किसी के पास नहीं था। गया बक्स और गंगादेई नाती की मौत से बिलख रहे हैं। कृष्ण प्रकाश भी बेटे की मौत से गमगीन हैं। रिश्तेदार व ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हैं।
Trending Videos