{"_id":"6996db56f3692661e4075e1d","slug":"video-amatha-ma-bna-matata-ka-khata-sa-bthalga-kasana-ka-tasavara-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में बिना मिट्टी की खेती से बदलेगी किसानों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में बिना मिट्टी की खेती से बदलेगी किसानों की तस्वीर
अमेठी के जगदीशपुर क्षेत्र में सीमित जमीन, बढ़ती लागत और मौसम के उतार-चढ़ाव से जूझ रहे किसानों के सामने अब नई तकनीक विकल्प बनकर उभरी है। कृषि विज्ञान केन्द्र कठौरा परिसर में 1000 वर्गफीट क्षेत्र में हाईटेक हाइड्रोपोनिक्स इकाई स्थापित की गई है। यहां सलाद पत्ता और पालक की पहली फसल तैयार हो रही है। करीब 4.5 लाख रुपये की लागत से बनी यह संरचना जिले में आधुनिक कृषि का मॉडल बन रही है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस पद्धति में मिट्टी का इस्तेमाल नहीं होता। कोको पिट और वर्मी कम्पोस्ट के मिश्रण में पौध तैयार की जाती है। नियंत्रित माहौल में 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तापमान पर फसल बेहतर बढ़ती है। पारदर्शी प्लास्टिक कवर से छनकर धूप अंदर पहुंचती है। तापमान बढ़ने पर एग्जॉस्ट फैन और फव्वारा प्रणाली से वातावरण संतुलित रखा जाता है। इकाई में लैट्यूस और पालक की दो किस्में तैयार की गई हैं।
बाजार में सलाद पत्ते का भाव 400 से 500 रुपये प्रति किलो तक मिल रहा है। पत्तेदार सब्जियों का उत्पादन साल भर संभव है। कम जगह और सीमित पानी में अधिक उपज मिलने से आमदनी बढ़ाने की संभावना बनती है। केंद्र परिसर में यह इकाई प्रदर्शन के रूप में खुली है। इच्छुक किसान तकनीक का अवलोकन कर प्रशिक्षण ले सकते हैं। प्रशिक्षण के बाद अपने स्तर पर संरचना स्थापित कर उत्पादन शुरू किया जा सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि पारंपरिक खेती के साथ इस पद्धति को अपनाने से आय के नए स्रोत विकसित होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।