{"_id":"691d4187f9b0bae0af0a67ee","slug":"sitapur-leopard-synonymous-with-terror-caged-22-day-long-panic-ends-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद, 22 दिनों से व्याप्त दहशत खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद, 22 दिनों से व्याप्त दहशत खत्म
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Nov 2025 09:33 AM IST
सार
गोंदलामऊ ब्लॉक के रामपुर खेवटा के जंगल में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। तेरह दिन पूर्व वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। तेंदुए के कैद होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
सीतापुर जिले के मिश्रिख वन रेंज के गोंदलामऊ इलाके के रामपुर खेवटा में 22 दिनों से दहशत बनकर चहलकदमी कर रहा तेंदुआ मंगलवार देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। सुबह 6 बजे ग्रामीणों ने वन विभाग को फोन कर तेंदुआ फंसने की जानकारी दी।
Trending Videos
29 अक्तूबर को दतवल में घरों की छत पर तेंदुआ घूमता देखा गया था। इसके बाद गुजरेहटा, अशरफनगर सेढोली, रामपुर खेवटा और रघुनाथपुर आदि गांवों में तेंदुए की चहलकदमी सामने आई। ग्रामीणों से तेंदुए का आमना सामना भी हुआ और खेतों में पगचिह्न भी पाए गए। इससे करीब 30 गांवों में तेंदुए की दहशत बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने ज्यादा सक्रियता वाले क्षेत्र रामपुर खेवटा के करीब 6 नवंबर को पिंजरा लगाया था। वन विभाग के दरोगा अनिल यादव ने बताया कि निगरानी कर रही टीम ने बुधवार सुबह पिंजरे में तेंदुआ कैद देखा। आतंक का पर्याय बने तेंदुए के पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
उदईपुर पूर्वी मजरा राजपुर के करीब गन्ने के खेत में 5 नवंबर को तेंदुआ आराम फरमाता नजर आया था। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। हालांकि, अंधेरा होने से वन विभाग तेंदुए को पकड़ पाने में सफल नहीं रहा था। वहीं, बिराहिमपुर के पास रास्ते पर घूमते हुए तेंदुए का वीडियो एक डाला चालक ने बनाया था।
पिंजरा हटाने पर होना था निर्णय
रामपुर खेवटा में वन विभाग पिंजरा हटाने पर आज निर्णय करने जा रहा था। पिंजरे में एक बकरी बंधी थी। इसी को खाने तेंदुआ पिंजरे में घुसा और कैद हो गया।