सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smriti Irani's Amethi visit: Workers filled with enthusiasm, message to strengthen the organization

स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा: कार्यकर्ताओं में भरा जोश, यूपी चुनाव के लिए संगठन मजबूत करने का दिया संदेश

अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 27 May 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा नेता स्मृति ईरानी एक दिन के दौरे पर अमेठी पहुंचीं। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को यूपी चुनाव में जुटने का संदेश दिया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संदेश दिया।

Smriti Irani's Amethi visit: Workers filled with enthusiasm, message to strengthen the organization
अमेठी के एकदिवसीय दौरे पर पूर्व सांसद स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद स्मृति जुबिन ईरानी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन मजबूती पर जोर दिया और कई पीड़ित व शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।



लखनऊ से सड़क मार्ग से अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी ने सबसे पहले तिलोई विधानसभा क्षेत्र के करनगांव पहुंचकर दिवंगत भाजपा बूथ अध्यक्ष बृजेश चंद्र तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद गौरीगंज के जुठीपुर गांव पहुंचकर दिवंगत बूथ अध्यक्ष पवन पासी के परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया। मुसाफिरखाना स्थित एक निजी होटल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के समापन सत्र में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश ने आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। कार्यक्रम के बाद स्मृति ईरानी गौरीगंज के मिश्रौली गांव पहुंची, जहां कार्यकर्ता दिवंगत राकेश शुक्ला के परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
Trending Videos


इसके बाद मेदन मवई गांव पहुंचकर दिवंगत संतोष ओझा के परिवार को सांत्वना दी। देर शाम वह भाजपा जिला कार्यालय पहुंची और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, उमाशंकर पांडेय, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र, उमेश सिंह, भवानी प्रसाद दीक्षित, आशा बाजपेई, प्रज्ञा बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

जमीन कब्जा मुक्त कराने की लगाई गुहार

इन्हौना कस्बे के ग्रामीणों ने स्मृति ईरानी से मुलाकात कर सीलिंग की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पट्टे की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। इस पर स्मृति ईरानी ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया। 

स्वागत के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं में दिखी नाराजगी 
मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया साथ ही काफिले के वाहन से नीचे न उतरने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी जताई। कुछ कार्यकर्ता फूल-माला लिए खड़े रह गए और उनका काफिला आगे निकल गया जिससे कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान राहुल पाठक, बिपिन सिंह, राम धीरज, सुनील पासी, पप्पू बाबू, अमरीश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed