सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Western disturbance will be active in the state from tomorrow, warning of storm and rain issued in many d

यूपी: प्रदेश में कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी; आज चलेगी लू

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 May 2026 09:17 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसारे आने वाले दिनों में एक बार फिर से आंधी और बारिश अपना असर दिखाएंगे। 

UP: Western disturbance will be active in the state from tomorrow, warning of storm and rain issued in many d
यूपी में बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 नौतपा की भीषण गर्मी और लू से झुलस रहे उत्तर प्रदेश को 28 मई से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलेगा। आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी यूपी के 23 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। इससे तापमान में अच्छी गिरावट के साथ ही तपिश से फाैरी ताैर पर राहत के आसार हैं

Trending Videos


मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 मई को यूपी के कई जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस बीच बुधवार के लिए बांदा, आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मथुरा, हाथरस और फिरोजाबाद में ऑरेंज अलर्ट घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के जिले भीषण गर्मी की चपेट में रहे। बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उरई में 45.4, झांसी में 45.5, प्रयागराज में 45.4 और आगरा में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


राजधानी में शुक्रवार से करवट लेगा मौसम

नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को राजधानी में गर्मी और तपिश में इजाफा हुआ। बीती रात चली तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी का असर दिन चढ़ने के साथ कमजोर पड़ा। तापमान में हल्की बढ़त दर्ज हुई। इसके साथ ही नमी से भरी पुरवा हवाओं की वजह से उमस में भी इजाफा हुआ। इससे पूरे दिन लोग पसीने से जूझते रहे।

मौसम विभाग के अनुसार, 28 मई यानी शुक्रवार को राजधानी में मौसम के करवट लेने के आसार हैं। सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में 28 और 29 मई के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश होने के संकेत हैं। आंधी-बारिश से 29 मई को तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुरवा हवाओं की तपिश और नमी के कारण उमस और गर्मी अधिक महसूस हो रही है। जल्द ही इससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़त के साथ 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed