सब्सक्राइब करें

बोलेरो-ट्रक की टक्कर में सपा नेता की मौत, पत्नी घायल

ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Sat, 22 Apr 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
sp leader ravindra nath dubey died in accident
हादसे में क्षत‌िग्रस्त गाड़ी

सपा नेता, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रविंद्रनाथ दुबे की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना फैजाबाद के पूराकलंदर थानाक्षेत्र में हुई।


 

Trending Videos
sp leader ravindra nath dubey died in accident
रवींद्रनाथ दुबे
जानकारी के मुत‌ाबिक सपा नेता रविंद्रनाथ दुबे फैजाबाद के नाका कालोनी में रहते थे। अपने गांव मिल्कीपुर के कुरावन में उनका स्वामी ओमानंद इंटर कॉलेज है। इस कॉलेज में उनकी पत्नी गीता प्रधानाचार्य हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sp leader ravindra nath dubey died in accident
फैजाबाद सड़क हादसा
आजकल परीक्षा चल रही है। रोज की तरह वह अपने निजी वाहन से पत्नी के साथ कालेज जा रहे थे, गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रायबरेली रोड पर सुबह उनकी स्कार्पियो ट्रक से टकरा गई जिसमें दुबे की मौके पर ही मौत हो गई।
sp leader ravindra nath dubey died in accident
सड़क हादसा
दुबे पहले सपा जिला महासचिव व सपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी थे। उनके द‌िवंगत पिता राम प्रगट दुबे फैजाबाद से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़े थे।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed