{"_id":"6a7797454d4a4b49520b4ac5","slug":"sp-will-return-to-power-by-strengthening-the-organization-at-the-booth-level-seema-rajbhar-lucknow-news-c-13-lko1005-1866629-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ स्तर पर संगठन मजबूत कर सत्ता में वापसी करेगी सपा : सीमा राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत कर सत्ता में वापसी करेगी सपा : सीमा राजभर
Sun, 09 Aug 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
पीडीए पंचायत में मौजूद लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगराम। समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को समेसी के ईश्वरदीनखेड़ा स्थित समाजवादी पुरोधा स्वर्गीय रामस्वरूप यादव की प्रतिमा स्थल परिसर में पीडीए पंचायत आयोजित की गई। मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी और नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं से जनता में नाराजगी है। जनता बदलाव का मन बना चुकी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने की अपील की। दावा किया कि 2027 में सपा सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार रुपये वार्षिक पेंशन और 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।
विशिष्ट अतिथि सांसद आरके चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, नौजवान और आम जनता परेशान है। उन्होंने जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, पूर्व विधायक अंबरीष पुष्कर और अधिवक्ता सभा के सचिव श्रवण कुमार यादव ने भी विचार रखे। पंचायत में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।