फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैबिनेट मंत्री राजभर के घर सपाइयों ने फेंके अंडे-टमाटर, अखिलेश बोले- नशा लोग करते हैं, जाति नहीं

Sat, 28 Apr 2018 08:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Apr 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
SP workers threw tomatoes and eggs at the residence of UP Minister OP Rajbhar

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के सरकारी आवास पर सपा से जुड़े युवाओं ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। उन्होंने राजभर से इस्तीफेकी मांग करते हुए उनके आवास पर अंडे-टमाटर फेंके। वे शराब को लेकर मंत्री के बयान से खफा थे।



ओमप्रकाश राजभर ने वाराणसी में शराबबंदी पर दिए बयान में कहा था कि यादव और राजपूत ज्यादा शराब पीते हैं। इससे खफा कुछ युवा शनिवार दोपहर वीवीआईपी इलाके में कालिदास मार्ग स्थित राजभर के आवास पर पहुंच गए। इनमें एक लड़की भी थी। वे सभी लाल टोपी पहने हुए थे और ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

देखते ही देखते उन्होंने राजभर के आवास पर अंडे-टमाटर फेंकने शुरू कर दिए। मेन गेट पर लगी उनकी नेमप्लेट उखाड़ी और उसके टुकड़े-टुकड़े करके जमीन पर फेंक दिया। कुछ देर हंगामा करने के बाद सभी युवा वापस चले गए।

SP workers threw tomatoes and eggs at the residence of UP Minister OP Rajbhar

उनका कहना था कि राजभर के बयान से जाति विशेष के लोग खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। अगर इसके लिए उन्होंने माफी नहीं मांगी तो यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। मंत्री के आवास पर सपाई हंगामा करते रहे, लेकिन कोई भी सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने नहीं आया।
 
नशा लोग करते हैं, जाति नहीं
वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश ने ट्वीट किया कि केवल शराब ही क्यों, गांजा-चिलम, ताड़ी, तंबाकू, चरस, अफीम की पुड़िया और अहंकार के खिलाफ भी आंदोलन होने चाहिए... ये नशे भी तो आजकल खूब चल रहे हैं...नशा लोग करते हैं जाति नहीं।

SP workers threw tomatoes and eggs at the residence of UP Minister OP Rajbhar

राजभर के आवास पर लगी नेमप्लेट उखाड़ते सपाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
SP workers threw tomatoes and eggs at the residence of UP Minister OP Rajbhar
राजभर के आवास पर अंडे-टमाटर फेंकते सपाई।
विज्ञापन
SP workers threw tomatoes and eggs at the residence of UP Minister OP Rajbhar

सपाइयों ने राजभर के घर का ये हाल कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed