सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   speed of westerly wind has slowed down in UP now heat will rise know forecast of Meteorological Department

UP Weather News: धीमी पड़ी पछुआ की रफ्तार... अब सिर उठाएगी गर्मी, जानें क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Feb 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Weather Update: यूपी में पछुआ की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अब गर्मी सिर उठाएगी। आगे पढ़ें और जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान क्या कहता है?

speed of westerly wind has slowed down in UP now heat will rise know forecast of Meteorological Department
लखनऊ में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सोमवार से पछुआ की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ ही धूप में तल्खी बढ़ेगी। पारा चढ़ने से गर्मी धीरे-धीरे सिर उठाएगी। प्रदेश भर में अगले दो दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त का पूर्वानुमान है।

Trending Videos


मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ धीमी पड़ने से तराई में सुबह के वक्त कोहरे का असर फिर से दिखाई देगा। सोमवार के लिए कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत में घने कोहरे की चेतावनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सुबह कुशीनगर, महराजगंज और बहराइच आदि तराई इलाकों में हल्के कोहरे का असर देखने को मिला, जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र प्रभावी नहीं है, जिसके चलते आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed