{"_id":"69c2fe4e6705d038270ca83b","slug":"student-raped-by-blackmailing-pressured-to-convert-lucknow-news-c-13-lko1096-1659599-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ब्लैकमेल कर छात्रा से दुष्कर्म, धर्मांतरण का बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ब्लैकमेल कर छात्रा से दुष्कर्म, धर्मांतरण का बनाया दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे आशियाना के रश्मिखंड निवासी अर्श रजा पर स्कूल में पढ़ाई के दौरान इंटर की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी काफी समय तक यौन शोषण करता रहा। उसने छात्रा पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव डाला। इसकी शिकायत करने पर छात्र के माता-पिता और दो बहनों ने पीड़िता की मां को धमकाया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अर्श रजा को गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक छात्रा के पिता थल सेना में हैं। वर्ष 2023 में छात्रा और अर्श एक ही स्कूल में पढ़ते थे। आरोप है कि अर्श ने छात्रा से दोस्ती की और फिर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो हासिल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसका यौन शोषण करने लगा। कई बार छात्रा को धमकाकर अलग-अलग होटलों में ले गया। आरोप है कि अर्श ने छात्रा को गर्भ निरोधक दवाएं भी खिलाईं। इसका विरोध करने पर मारपीट की। धर्म परिवर्तन से इन्कार पर छात्रा को धमकाया।
छात्रा बीमार हुई तो परिजनों को पता चला
गर्भ निरोधक दवाएं खाने से छात्रा को यूरिन इंफेक्शन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर को दिखाया गया तो परिजनों को घटना का पता चला। आरोप है कि छात्रा की मां ने जब इस बारे में अर्श के पिता मनोज कुमार मिश्र, मां और बहनों अल्फिया रजा और सुंबुल रजा से शिकायत की तो उन्हें भी धमकाया गया। पीड़िता की मां ने सोमवार को अर्श रजा के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो, धर्म परिवर्तन का दबाव डालने और उसके माता-पिता, बहनों के खिलाफ धमकाने की एफआईआर दर्ज कराई। डीसीपी ने बताया कि आरोपी अर्श को पीजीआई थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
Trending Videos